भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान का ‘झुलनी’ पर जबरदस्त डांस 
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान का ‘झुलनी’ पर जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Sapna Chauhan Video Viral: सपना चौहान का नया वीडियो गाने झुलनी सोशल मीडिया पर धमाल मचा गया है। ब्लू डेनिम और मरून हुडी में उन्होंने अपनी एक्टिव एनर्जी और आकर्षक एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया।

सोनाली झा

Sapna Chauhan Tremendous Dance: भोजपुरी एक्ट्रेस सपना चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं। ऐसे में सपना चौहान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सपना चौहान भोजपुरी गाने ‘झुलनी’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का नया डांस वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

सपना चौहान ने वीडियो में ब्लू डेनिम जींस और मरून हुडी पहनी है। खुले बालों के साथ उनका कैजुअल लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। पूरे वीडियो में सपना जिस जोश के साथ डांस कर रही हैं, वह उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि गाने के बोल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन और स्टेप्स भी इतने दमदार हैं कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। सपना के वीडियो पर फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं।

फैंस के रिएक्शन

सपना चौहान के वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि वाह, क्या डांस किया है। दूसरे फैन ने कहा कि आप हर बार कुछ नया लेकर आती हैं। वहीं, कई यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी भेजकर उनकी तारीफ की। सपना चौहान का ये वीडियो इस वक्त इंस्टाग्राम पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है। सपना चौहान के वीडियो और रील्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनका अलग अंदाज और बेबाक एक्सप्रेशन उन्हें बाकी कलाकारों से खास बनाता है। यही वजह है कि सपना का हर नया वीडियो वायरल हो जाता है।

गाने की डिटेल

भोजपुरी गाना ‘झुलनी’ पहले से ही दर्शकों के बीच हिट है। इसमें त्रिशा कर मधु और यश कुमार नजर आए हैं। गाने को यश कुमार और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इसके बोल धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे और निर्देशन दिवाकर पांडेय व ऋषु ने किया है। गाने की लोकप्रियता अब सपना चौहान के इस डांस वीडियो से और बढ़ गई है। सपना चौहान भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम