संजय मिश्रा  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पिता की मौत ने तोड़ दिया था संजय मिश्रा का हौसला, कभी ढाबे में किया काम, फिर फिल्मों में बनाई खास पहचान

Sanjay Mishra Birthday: एक्टर संजय मिश्रा ने जिंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर में बॉलीवुड छोड़ दिया था। पिता की मौत के बाद ढाबे पर काम करने से लेकर पर्दे पर शानदार वापसी तक की यह कहानी प्रेरणादायक है।

यति सिंह

Sanjay Mishra Struggle Story: भारतीय सिनेमा में अपने खास एक्टिंग और सटीक कॉमिक टाइमिंग से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले संजय मिश्रा की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही। उन्होंने 'गोलमाल' और 'धमाल' जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में दर्शकों को हंसाकर अपनी मजबूत पहचान बनाई थी।

जब उनका करियर सही दिशा में आगे बढ़ रहा था, तभी उनके जीवन में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल कर रख दिया। उनके पिता का अचानक निधन हो गया और इस दुखद घटना ने उन्हें भीतर तक पूरी तरह तोड़कर रख दिया।

मुंबई की चकाचौंध छोड़ ऋषिकेश पहुंचे

पिता के जाने के सदमे से बाहर निकलना उनके लिए बेहद मुश्किल साबित हो रहा था। एक्टंग और मायानगरी की चकाचौंध से उनका मन पूरी तरह उठ गया। उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और बिना किसी को बताए ऋषिकेश चले गए।

वहां उन्होंने अपनी पुरानी पहचान छुपा ली और एक ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया। ढाबे पर वह आम लोगों की तरह बर्तन धोते और ऑमलेट बनाते थे। इस तरह वह गुमनामी के अंधेरे में अपनी जिंदगी बिता रहे थे।

संजय मिश्रा

जब एक कॉल ने बदली करियर की दिशा

ढाबे पर काम करने के दौरान भी उनकी किस्मत उन्हें वापस फिल्मों की दुनिया में खींच लाई। डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म 'ऑल द बेस्ट' की तैयारी कर रहे थे और उन्हें एक खास रोल के लिए संजय मिश्रा की याद आई।

जब रोहित शेट्टी को उनके ऋषिकेश में होने की खबर मिली, तो उन्होंने संजय मिश्रा से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें फिल्म में काम करने के लिए मनाया। रोहित शेट्टी के भरोसे पर संजय मिश्रा ने एक बार फिर कैमरे का सामना करने का मन बनाया।

बड़े पर्दे पर फिर से बिखेरा एक्टिंग का जादू

साल 2009 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ऑल द बेस्ट' से उन्होंने बड़े पर्दे पर दोबारा कदम रखा। फिल्म में उनके रोल और डायलॉग ने दर्शकों को हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। इस धमाकेदार वापसी के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'आंखों देखी' तथा 'मसान' जैसी फिल्मों से साबित किया कि वह सिर्फ कॉमेडियन भूमिकाओं तक सीमित नहीं हैं। संजय मिश्रा का यह संघर्षपूर्ण सफर दर्शाता है कि सच्चा कलाकार हर परिस्थिति से उबरकर अपनी कला के बल पर फिर से पहचान बना लेता है।

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

India By Election 2026 LIVE: उपचुनाव में दांव पर कई दलों की साख, नंदीग्राम-रेजीनगर से नगांव तक वोटिंग शुरू

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब

दुर्गा पूजा में उपद्रव की कोशिश तो खैर नहीं! राज्यभर में DJ बैन,जानें बिहार पुलिस का नया सिक्योरिटी प्लान