संजय कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद कौन संभालेगा करोड़ों का बिजनेस? कंपनी ने जारी किया स्टेटमेंट

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को अचानक निधन हो गया। अब उनके निधन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि उनकी करोड़ों की कंपनी की जिम्मेदारी किसके कंधों पर जाएगी, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। संजय उस वक्त यूके में पोलो खेल रहे थे, जब यह हादसा हुआ। उनके असामयिक निधन की खबर से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके कंपनी में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे, जो एक प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने की थी। कंपनी का हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है और यह दुनियाभर के ऑटोमोबाइल ब्रांड्स को पार्ट्स सप्लाई करती है।

कौन संभालेगा संजय कपूर का बिजनेस?

हालांकि, संजय कपूर के निधन के बाद यह बड़ा सवाल सामने आया कि अब इस कंपनी की कमान किसके हाथों में होगी, खासकर तब जब उनके बेटे अभी नाबालिग हैं और उनके पिता का भी पहले ही निधन हो चुका है।

इस बीच सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस चिंता को दूर किया है। कंपनी ने कहा है कि, “हम अपने पूर्व चेयरमैन संजय कपूर के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हैं। उनकी लीडरशिप, विजन और वैल्यूज कंपनी के लिए हमेशा मार्गदर्शन का काम करती रहेंगी।”

कंपनी ने बयान जारी कर किया खुलासा 

कंपनी ने अपने बयान में आगे स्पष्ट किया कि,“2019 से ही हमारी एक प्रोफेशनल मैनेजमेंट टीम, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ विवेक विक्रम सिंह की अगुवाई में कंपनी को सुचारु रूप से चला रही है। हमें इस टीम पर पूरा भरोसा है और यह बोर्ड की निगरानी में कंपनी को आगे भी सफलता की राह पर ले जाएगी।”

कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स नियत समय पर नए चेयरमैन के चुनाव के लिए मीटिंग करेगा। साथ ही सभी कस्टमर्स, बिजनेस पार्टनर्स, स्टाफ और शेयरहोल्डर्स को भरोसा दिलाया गया है कि कंपनी का संचालन पहले की तरह ही चलता रहेगा और मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन के 6 दिन बाद भी उनकी डेड बॉडी अब तक भारत नहीं लाई जा सकी है। उनके पास अमेरिकी नागरिकता थी, जिसकी वजह से कानूनी प्रक्रियाओं में समय लग रहा है। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम