संजय दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

पिछले जन्म में अशोक वंश के राजा थे संजय दत्त, एक्टर ने किया खुलासा, पत्नी के धोखे ने बदल दी थी जिंदगी

Sanjay Dutt Past Life Stoty: संजय दत्त ने अपने पिछले जन्म का एक चौंकाने वाला किस्सा हाल ही में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ताड़पत्र के आधार पर उन्होंने दावा किया कि संजय दत्त अशोक वंश के राजा थे।

यति सिंह

Highlights

  • एक्टर संजय दत्त ने एक चैट शो में पिछले जन्म से जुड़ा किस्सा सुनाया था।

  • ताड़पत्र के आधार पर उन्हें अशोक वंश का राजा बताया गया था।

  • अभिनेता संजय दत्त ने अपने मौजूदा जिंदगी की मुश्किलों को पिछले जन्म के कर्मों से जोड़ा था।

Sanjay Dutt Viral Story: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्सों को लेकर ज्यादातर सुर्खियों में रहते हैं। उनकी जिंदगी में कई ऐसे उतार-चढ़ाव आए हैं, जिनके बारे में वह कई बार खुलकर बात करते रहे हैं। लेकिन उनका एक किस्सा ऐसा भी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरानी में पड़ गया।

संजय दत्त ने एक टीवी चैट शो में अपने पिछले जन्म से जुड़ा एक अनोखा एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक ताड़पत्र में उन्हें अशोक वंश का राजा बताया गया था। इस अनसुनी कहानी में पत्नी का धोखा, मंत्री की साजिश और बदले की खौफनाक दास्तान शामिल थी।

संजय दत्त ने किया अनोखा खुलासा

संजय दत्त के अनुसार एक दोस्त की सलाह पर वह एक ऐसी जगह पर गए थे, जहां ताड़पत्रों के जरिए से पिछले जन्म से जुड़ी बातें बताई जाती हैं। वहां अंगूठे के निशान के आधार पर उनके नाम से जुड़ा ताड़पत्र खोजा गया।

जब उसमें लिखी बातें उन्हें बताई गईं, तो वह हैरानी में पड़ गए। उस ताड़पत्र में उनके पिछले जन्म को लेकर एक ऐसी बात दर्ज थी, जिसका रिलेशन राजा-महाराजाओं के दौर से बताया गया था।

पत्नी का धोखा और अनसुनी दास्तान

इस कथित कहानी के अनुसार संजय दत्त पिछले जन्म में अशोक वंश के एक राजा थे। उनकी लाइफ में बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का रिलेशन उनके ही एक मंत्री के साथ था। बताया गया कि पत्नी अपने लवर के साथ मिलकर राजा को मारना चाहती थी। इसी साजिश के चलते उन्हें रणभूमि में भेज दिया गया, ताकि वह वहां से कभी वापस न लौट सकें।

रिश्तों का धोखा और कर्मों की सजा

संजय दत्त के अनुसार महल लौटने के बाद राजा को पत्नी और मंत्री की साजिश का पता चला। इसके बाद गुस्से में उन्होंने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद उनका मन राजपाट और सांसारिक मोह-माया से पूरी तरह हट गया।

कहानी के मुताबिक संजय सिंह भगवान शिव के भक्त थे और सब कुछ छोड़कर जंगल की ओर चले गए। आखिरकार उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया और जंगल में ही अपने प्राण त्याग दिए।

पिछले जन्म के कर्मों की मिली सजा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने इस कहानी को अपने मौजूदा जिंदगी से भी जोड़कर देखा था। उनके अनुसार पिछले जन्म के अच्छे कर्मों की वजह से उन्हें इस जन्म में अच्छे परिवार और सक्सेस का साथ मिला, जबकि पुराने कर्मों का असर उनकी लाइफ की चुनौतियों के रूप में सामने आया।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी