'आखिरी सवाल' फिल्म रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Aakhri Sawal Collection: आखिरी सवाल की ओपनिंग बेहद कमजोर, सोशल मीडिया पर चर्चा, खाली रहे सिनेमा हॉल

Aakhri Sawal Box Office Collection: संजय दत्त स्टारर फिल्म आखिरी सवाल बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरएसएस की भूमिका पर कई सवाल के जवाब देती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।

यति सिंह

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के रिलीजिंग डे पर ओपनिंग काफी कमजोर रही। फिल्म आखिरी सवाल का टीजर रिलीज होते ही काफी चर्चा का विषय बना था। आखिरकार मूवी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज कर ही दिया गया।

संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' बाबरी मस्जिद विध्वंस में आरएसएस की भूमिका पर कई सवाल के जवाब देती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन फिल्म की  शुरुआत काफी कमजोर पड़ गयी। फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ तक की कमाई भी नहीं कर पाई है।

कितना रहा ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म 'आखिरी सवाल' की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग रफ्तार काफी कमजोर थी। फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं के बाद भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई। खबरों के अनुसार फिल्म का सिनेमा घरों में बुरा हाल दिखाई दिया है। फिल्म अभी तक 1 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। बता दें कि फिल्म आखिरी सवाल ने अभी तक 40 लाख की कमाई की है। जो फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू के हिसाब से सही नहीं है। हालांकि फिल्म आखिरी सवाल में अभिनेता संजय दत्त की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

क्या है फिल्म 'आखिरी सवाल' की कहानी

अगर संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' की स्टोरी की बात करें तो फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा है। जिसमें आरएसएस की विचारधारा, इतिहास और कई सवालों पर आधारित है। 'आखिरी सवाल' में बाबरी मस्जिद विध्वंस और आरएसएस की भूमिका का पर उठते सवालों को दर्शाया गया है। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त ने प्रोफेसर का रोल निभाया है, जो उन सवालों के जवाब देते दिखाई दिए जो 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस में घटित हुए थे।

'आखिरी सवाल' में कौन-कौन हैं सितारें

फिल्म 'आखिरी सवाल' में स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें बॉलीवुड के कई सितारें अहम भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त के साथ नामशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमिता साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी ने अहम भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर फिल्म में सभी अभिनेताओं की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा है।

संजय दत्त की अपकमिंग मूवी

हालही में संजय दत्त ने अपने फैंस को एक बड़ा भी सरप्राइज दिया है। संजय दत्त ने अपनी हिट फिल्मों ‘धुरंधर’और ‘धुरंधर: द रिवेंज’की सफलता का जश्न मनाते हुए अपनी आने वाली बड़ी फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान किया। संजू बाबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया, जिसमें उन्होंने कैप्शन में फायर इमोजी के साथ लिखा, “कुछ कहानी खत्म नहीं होती, वो दोबारा शुरू होती है। खलनायक रिटर्न्स।”

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ