संजय दत्त ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा 
मनोरंजन

संजय दत्त ने महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा, भस्म आरती में लीन हुए एक्टर

Sanjay Dutt Devotional Journey: संजय दत्त गुरुवार सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठे संजय दत्त भक्ति में लीन नजर आए।

सोनाली झा

Sanjay Dutt reached Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लेकर भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर संजय दत्त ने पूरे विधि-विधान से आरती देखी और भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर में पहुंचे संजय दत्त का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेते दिख रहे हैं। मंदिर में दर्शन के बाद संजय दत्त ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि बाबा महाकाल ने मुझे बुलाया। मैं कई सालों से यहां आने की कोशिश कर रहा था। मैं आज यहां आकर और भस्म आरती देखने का अवसर पाकर बेहद खुश हूं।

संजय दत्त ने कही ये बात

संजय दत्त ने कहा कि मैंने यहां दिव्य ऊर्जा को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया। मेरी कामना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मंदिर उज्जैन शहर में स्थित है, जिसे भारत के प्राचीन धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग स्वयंभू है, यानी यह शिवलिंग खुद धरती से प्रकट हुआ है। यह अन्य ज्योतिर्लिंगों से इस मायने में अलग है कि यहां शिव की ऊर्जा भीतर से ही उत्पन्न होती है, जबकि अन्य जगहों पर शिवलिंग की स्थापना विधिवत मंत्रों और पूजा-पाठ से की जाती है।

संजय दत्त की बागी 4

फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बागी 4' में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने भी अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को ए. हर्षा ने निर्देशित किया है और यह 2013 की तमिल फिल्म 'ऐंथु ऐंथु ऐंथु' का रीमेक मानी जा रही है। संजय दत्त ने इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाया।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म

संजय दत्त जल्द ही 'धुरंधर' नामक एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और सह-निर्मित किया है। इसमें संजय दत्त के साथ रणवीर सिंह, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म की कहानी एक गुप्त एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश की सुरक्षा, राजनीतिक साजिशों और निजी संघर्षों से जूझता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज