संगीता बिजलानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Sangeeta Bijlani के फार्महाउस में चोरी, मेन गेट तोड़कर चोर ले गए कीमती सामान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई और बताया कि चोर ने उनकी कई कीमती चीजें चुरा ली हैं।

स्नेहा मौर्या

Sangeeta Bijlani Farm House: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी इस वक्त मुश्किलों में हैं। दरअसल, उनके फार्महाउस में चोरी हो गई है। यह फार्महाउस पुणे जिले के मावल इलाके में पवना बांध के पास तिकोना गांव में स्थित है।

हालांकि, जब एक्ट्रेस करीब चार महीने बाद अपनी दो नौकरानियों के साथ फार्महाउस पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि वहां भारी नुकसान हुआ है और कई कीमती सामान गायब हैं। इसके बाद संगीता बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस को इसकी शिकायत की।

संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर हुआ भारी नुकसान

उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि जब फार्महाउस का मेन गेट टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाने पर खिड़कियों की ग्रिल टूटी मिली, एक टेलीविजन सेट पूरी तरह गायब था जबकि दूसरा सेट क्षतिग्रस्त था। इसके अलावा, कई घरेलू सामान जैसे बिस्तर, रेफ्रिजरेटर और अन्य कीमती चीजें या तो चुराई गई थीं या बुरी तरह से टूट चुकी थीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि फार्महाउस की ऊपरी मंजिल पूरी तरह तहस-नहस कर दी गई थी। संगीता बिजलानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पिछले चार महीनों से अपने फार्महाउस नहीं जा पाई थीं क्योंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण फार्महाउस लंबे समय से खाली पड़ा था, जिसे चोरों ने निशाना बनाया।

चोरी मामले की पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलते ही लोनावाला पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि जांच के लिए एक टीम भेजी गई है और फिलहाल चोरी के कुल नुकसान की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मूल्यांकन पूरा होगा, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

एक्ट्रे्स का फिल्मी करियर

इन सबके बीच अगर संगीता बिजलानी के करियर की बात करें, तो उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता ने बॉलीवुड में एंट्री की और उन्होंने 'त्रिदेव', 'विष्णु देवा' और 'युगांधर' जैसी फिल्मों में अभिनय से अपनी एक खास पहचान बनाई।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप