सनम तेरी कसम vs बैडएस रवि कुमार 
मनोरंजन

Sanam Teri Kasam Box Office Collection: सनम तेरी कसम vs बैडएस रवि कुमार, भारी पड़ी 9 साल पुरानी फिल्म

Sanam Teri Kasam vs Badass Ravi Kumar: हिमेश रेशमिया की बेड एस रवि कुमार और जुनैद खान की लवयापा हर्षवर्धन की 9 साल पुरानी फिल्म सनम तेरी कसम के आगे धराशाई हो गई है

अनिल सिंह

हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने के बाद नया रिकॉर्ड बनाया है। इसने ताजा रिलीज हुई जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' और हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' को धूल चटा दी है। दोनों ही फिल्में पहले, दूसरे, तीसरे दिन करोड़ों की कमाई करती दिखीं। लेकिन चौथे दिन दोनों ही फिल्म लाखों में सिमट गई। वहीं दूसरी तरफ सनम तेरी कसम ने मंडे टेस्ट पास भी किया और चौथे दिन यह फिल्म 1.5 करोड़ की कमाई करने के साथ 'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' से बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आई है।

9 साल पहले जब सनम तेरी कसम पहली बार 2016 में रिलीज हुई थी, तब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम कलेक्शन 9 करोड़ रुपए का किया था। फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के बाद इतिहास रच दिया है। यह अपने ऑल टाइम कलेक्शन से भी आगे निकल गई है। फिल्म को दोबारा रिलीज हुए अभी सिर्फ चार दिन का ही वक्त हुआ है। ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और ज्यादा कमाई करेगी यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है। सिर्फ चार दिन में फिल्म ने 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। आपको बता दें कि सनम तेरी कसम के सीक्वल पर भी काम चल रहा है। जल्द ही सनम तेरी कसम 2 का ऐलान भी किया जाएगा।

'बैडएस रवि कुमार' और 'लवयापा' की अगर बात करें तो दोनों ही फिल्म चार दिन में 10 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई हैन। जुनैद खान की लवयापा ने चार दिन में कुल 5.15 करोड़ रुपए की कमाई की। तो वहीं चार दिन में हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' 6.6 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब हुई है। 3 दिन तक दोनों ही फिल्मों ने करोड़ों रुपए में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। लेकिन चौथे दिन दोनों ही फिल्म लाखों में सिमट कर रह गई थी। चौथे दिन 'बैडएस रवि कुमार' ने 50 लाख की कमाई की, तो वहीं जुनैद खान की 'लवयापा' 60 लाख रुपए पर सिमट गई थी।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश