संभावना सेठ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

संभावना सेठ ने भोजपुरी इंडस्ट्री के काले सच का किया पर्दाफाश, बोलीं- कई बड़े स्टार्स थे ‘प्रीडेटर्स’

Sambhavna Seth Interview: भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स उनसे फेवर मांगते थे, लेकिन वह इसके जाल में नहीं फंसीं।

स्नेहा मौर्या

Sambhavna Seth Casting Couch: भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया और यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच पर चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।

संभावना सेठ ने नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में अपने करियर की शुरुआती मुश्किलों और इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया। उन्होंने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में नई थीं, तो उन्हें इस बात का डर सताता था कि कहीं कोई उनका फायदा न उठा ले। उनका कहना है कि, "इंडस्ट्री में उस समय बहुत गलत चीजें होती थीं। लोग मौके का फायदा उठाते थे।"

संभावना सेठ पहला गाना बना लाइफ सेवर

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत में ही उनका पहला आइटम सॉन्ग सुपरहिट हो गया, जिसने उनका रास्ता आसान कर दिया। वो कहती हैं कि "अगर वो गाना इतना बड़ा हिट नहीं होता, तो मेरे लिए चीजें बहुत मुश्किल हो जातीं।" संभावना का दावा है कि उस दौर के कई बड़े स्टार्स “प्रीडेटर्स” की तरह बिहेव करते थे। ये लोग हीरोइन बनाने के नाम पर उनसे फेवर की उम्मीद रखते थे। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ये बातें सीधे नहीं कही जाती थीं, लेकिन पीछे से बातें घुमाकर समझा दी जाती थीं।

संभावना सेठ ने साफ कहा कि उन्होंने कभी समझौता नहीं किया, चाहे मौका कितना बड़ा क्यों न हो। वो बताती हैं "मैंने कहा, मुझे आइटम सॉन्ग करके ही खुश रहना है। जितना मैं कमाती हूं, उसी में खुश हूं। ऐसे लोगों के साथ 20-25 दिन काम नहीं कर सकती।"

भोजपुरी इंडस्ट्री का एक्ट्रेस ने किया पर्दाफाश

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है। फर्क बस इतना है कि पहले ये खुलकर होता था, अब कैमरों के डर से छुपकर होता है। वो कहती हैं "लड़कियों के पास ऑप्शन ही क्या है? जब तक जी-हुजूरी नहीं करोगी, काम मिलना मुश्किल है।" हालांकि संभावना कहती हैं कि आज के कई बड़े स्टार्स उनसे बहुत सम्मान से पेश आते हैं, उन्हें “दीदी” बुलाते हैं कि "लेकिन काम देना? वो भी नहीं देते। अगर दे दें तो मैं सलाम करूं।"

संभावना सेठ का यह खुलासा भोजपुरी इंडस्ट्री के उस चेहरे को सामने लाता है, जिसके बारे में कम ही बात की जाती है। उन्होंने साफ कहा कि यह सिस्टम आज भी चलता है और कई लड़कियां मजबूरन इसका हिस्सा बनती हैं। उनका इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इंडस्ट्री में सुधार की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन