समय रैना और हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कॉमेडियन समय रैना ने हुमा कुरैशी के सामने उड़ाया टॉक्सिक का मजाक, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

Samay Raina On Toxic Film: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शो इंडियाज गॉट लेटेंट में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी गेस्ट बनकर पहुंचीं।

यति सिंह

Highlights

  • समय रैना के कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में हुमा कुरैशी गेस्ट बनकर पहुंचीं।

  • समय ने यश की फिल्म टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर मजाकिया टिप्पणी की।

  • हुमा कुरैशी ने जवाब दिया कि रियल लाइफ में समय खुद टॉक्सिक हैं।

  • दोनों की नोकझोंक और हाजिरजवाबी ने शो में खूब हंसी-मजाक किया।

Huma Qureshi In India's Got Latent: स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। समय कुरैशी के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने वाले गेस्ट के साथ होने वाली नोकझोंक अक्सर सुर्खियों में रहती है।

इस बार एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इंडिया गोट लेटेंट शो में पहुंचीं, जहां दोनों के बीच यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर मजेदार बातचीत हुई। समय रैना ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिलीज पर ऐसी टिप्पणी की, कि हुमा कुरैशी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

टॉक्सिक के प्रदर्शन पर समय ने ली चुटकी

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के दौरान समय रैना ने हुमा कुरैशी को संबोधित करते हुए कहा कि आमतौर पर लोग उनके शो में आने के बाद अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने का एक्सपीरियंस करते हैं, लेकिन वह पहली ऐसी मेहमान हैं जो फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शो में पहुंची हैं।

समय रैना की यह टिप्पणी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर था, जिसमें हुमा ने एलिजाबेथ का रोल निभाया है। उनके इस मजाक के बाद शो में मौजूद लोग हंसने लगे।

हुमा कुरैशी ने भी किया पलटवार

समय रैना की बात सुनकर हुमा कुरैशी भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने फौरन हंसते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ फिल्म 'टॉक्सिक' नाम की फिल्म में काम किया है, जबकि रियल लाइफ में समय खुद टॉक्सिक हैं। हुमा कुरैशी का यह जवाब सुनकर शो का माहौल और भी मजेदार हो गया।

इसके बाद समय ने भी फौरन पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भले ही उनकी फिल्म टॉक्सिक बॉक्सऑफिस पर नहीं चली, लेकिन कम से कम लोग उन्हें देखने तो आते हैं। हुमा कुरैशी ने भी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए हेट-वॉचिंग यानी किसी चीज को नापसंद करने के बाद भी देखने की बात कही।

टॉक्सिक इंटीमेट सीन्स पर हुई चर्चा

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन में दोनों के बीच बातचीत सिर्फ बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं रही। समय रैना ने 'टॉक्सिक' के ट्रेलर में दिखाए गए इंटीमेट सीन्स का भी जिक्र किया। उन्होंने मजाक में कहा कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही वह इसके कई ऐसे सीन देख चुके थे।

इस पर हुमा ने समय के अंदाज पर चुटकी लेते हुए कहा कि मेहमानों को बुलाते समय वह काफी मीठा बोलते हैं, लेकिन 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद उन पर तंज कसना शुरू कर देते हैं। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आए हैं।

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी