सुनील पाल, समय रैना और सीएम देवेंद्र फडणवीस  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

घोर कलयुग आ गया... महाराष्ट्र सीएम से समय रैना को मिला सम्मान, तो भड़के सुनील पाल, कह डाली ऐसी बात

Sunil Pal Reaction On Samay Raina: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किए जाने पर दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल ने तीखा रिएक्शन देते हुए सवाल उठाए हैं।

यति सिंह

Sunil Pal Samay Raina Controversy: डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया के दौर में मनोरंजन इंडस्ट्री और विवादों का गहरा नाता रहा है। महाराष्ट्र सरकार के एक जरूरी साइबर जागरूकता कैंपेन के दौरान मंच पर तब हर कोई हैरान रह गया, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया। यह वही कॉमेडियन हैं, जो अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दौरान आपत्तिजनक भाषा और विवादित बयानों को लेकर कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। जहां समय के फैंस ने इस पल को उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया, वहीं कॉमेडी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार सुनील पाल ने इस पर बेहद कड़ा विरोध जताया है।

सरकारी सम्मान पर सुनील पाल का फूटा गुस्सा

महाराष्ट्र साइबर सेल द्वारा आयोजित शॉर्ट फिल्म और हेल्पलाइन एंथम के लॉन्च कार्यक्रम में समय रैना की मौजूदगी और सम्मान पर रिएक्शन देते हुए सुनील पाल ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने सीधे तौर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इसे घोर कलयुग ही कहा जाएगा। उनका मानना था कि जिस व्यक्ति पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और विवादित शो के कारण पुलिस केस दर्ज हुए हों, उसे सरकारी मंच से सम्मानित किया जाना समझ से परे है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरा दुख और हैरानी व्यक्त की।

युवा कलाकारों को गलत संदेश मिलने का जताया अंदेशा

अपनी बात रखते हुए सुनील पाल ने मुख्य रूप से इस बात पर जोर दिया कि ऐसे फैसलों से नए और उभरते हुए कॉमेडियन के बीच बेहद गलत संदेश जाएगा। उनके अनुसार, युवाओं को लगेगा कि पहले कॉमेडी के नाम पर विवाद खड़ा करो, गाली-गलौज करो, पुलिस केस झेलो और जब मीडिया में सुर्खियां बन जाएं तो वही तंत्र आपका स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि जिस व्यवस्था से कभी कार्रवाई की मांग हो रही थी, वही व्यवस्था अब सुरक्षा और सम्मान दे रही है। यह स्थिति समाज के लिए एक गलत नजीर पेश कर सकती है।

समय रैना ने मंच से चुटीले अंदाज में कसा तंज

वहीं दूसरी ओर सम्मान समारोह के दौरान समय रैना अपने पुराने मजाकिया अंदाज में ही नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में ही अपने पुराने विवादों और साइबर सेल के चक्कर काटने का जिक्र चुटीले अंदाज में किया।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि साइबर सेल के साथ उनके पुराने अनुभवों के कारण ही अब यह रिश्ता नया रूप ले चुका है। उनके इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े, लेकिन सुनील पाल को उनका यह बेफिक्र रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं