समय रैना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

गौरव चोपड़ा को देख समय रैना खा गए धोखा, समझ बैठे रेमो डिसूजा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Samay Raina: समय रैना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो एक्टर गौरव चोपड़ा को देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें रेमो डिसूजा समझ बैठते हैं। अब इस वीडियो फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Samay Raina-Gaurav Chopra Viral Video: पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह बनी है उनकी एक मजेदार गलती, जो हाल ही में एक इवेंट में हुई। इस इवेंट में कई सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे, जिनमें गौरव चोपड़ा और पूनम पांडे भी मौजूद थे। समय रैना ने वहां गौरव से मुलाकात की और हाथ मिलाया, लेकिन उन्हें देखकर लगा कि सामने मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा खड़े हैं।

खुशकिस्मती से समय रैना ने अपनी बात वहीं रोक ली और सीधे तौर पर गौरव को रेमो नहीं कह दिया। लेकिन जैसे ही उन्हें सच्चाई पता चली कि वो रेमो नहीं बल्कि टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा हैं, तो उनकी हालत देखने लायक थी। इस वाकये पर न सिर्फ वहां मौजूद लोग बल्कि खुद समय भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

सोशल मीडिया पर समय रैना का वीडियो हुआ वायरल

इवेंट का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ दिखता है कि समय रैना और पूनम पांडे आपस में बातचीत कर रहे होते हैं। तभी गौरव चोपड़ा वहां आते हैं। समय उनसे प्यार से मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं। गौरव के जाने के बाद समय पूनम से पूछते हैं कि “ये रेमो डिसूजा हैं? मैं तो बोलने वाला था कि आपका डांस बहुत पसंद है।” जैसे ही पूनम बताती हैं कि वो रेमो नहीं बल्कि गौरव चोपड़ा हैं, समय चौक जाते हैं और कहते हैं कि “बच गया, वरना बड़ी गड़बड़ हो जाती।”

इसके बाद समय रैना ने इस मजेदार किस्से को पैपराजी के साथ भी शेयर किया। वीडियो में वह कहते नजर आए कि “आज एक बंदा मिला जो रेमो डिसूजा लग रहा था। मैं तो बोलने वाला था कि मैं आपका बड़ा फैन हूं। पर वो कोई और निकला। अच्छा हुआ जो मैंने उस टाइम कुछ बोला नहीं।” इस पर पास खड़ी पूनम पांडे हंसते हुए कहती हैं कि “बस भूल जाओ, भूल जाओ… जय माता दी।”

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया। किसी ने कहा कि “समय भाई बच गए वरना बहुत बड़ी कंफ्यूजन हो जाती।” तो वहीं कुछ ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि “रेमो और गौरव में इतना फर्क है फिर भी कंफ्यूजन कैसे हो गई?”

गौरव चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बात गौरव चोपड़ा की करें तो वे टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं। वह सीरियल ‘उतरन’ से मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने ‘साड्डा हक’, ‘अघोरी’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ जैसे शोज में अहम भूमिकाएं निभाईं। गौरव कई फिल्मों और वेब सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं, जिनमें ‘बच्चन पांडे’, ‘गदर 2’, ‘लकीरें’, ‘हैलो मिनी’ और ‘लव लस्ट कन्फ्यूजन’ शामिल हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां