आम्रपाली दुबे और समर्थ जुरैल (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Samarth Jurel Amrapali Dubey: कौन हो आप? पूछने पर समर्थ जुरेल की हुई ट्रोलिंग, एक्ट्रेस की टीम ने लगाई क्लास

Samarth Jurel Apology Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे से सवाल करना समर्थ को भारी पड़ गया। एक्ट्रेस की टीम ने पुराने वीडियो से उन्हें जवाब दिया, जिसके बाद समर्थ ने फैंस से माफी मांगी।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • समर्थ जुरैल ने आम्रपाली दुबे से पूछा- कौन हो आप?

  • आम्रपाली की टीम ने लाफ्टर शेफ का वीडियो शेयर कर कसा तंज

  • फैंस की ट्रोलिंग के बाद समर्थ ने मांगी भोजपुरी एक्ट्रेस से माफी

Samarth Jurel Trolling By Aamrapali Dubey Fans: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली आम्रपाली दुबे अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती है। शो में उनके स्काउट ओपी और लव गिल मामले को लेकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस में कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज के द्वारा घर के कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछे गए थे। इस सेगमेंट में बिग बॉस 17 में चर्चाओं में रहे टीवी एक्टर समर्थ जुरैल ने भोजपुरी एक्ट्रेस से कुछ सवाल किए थे।

समर्थ ने आम्रपाली दुबे से पूछा कौन हो आप?

बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में समर्थ जुरैल ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से सवाल किया था कि कौन हो आप? जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर समर्थ की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

दरअसल, समर्थ जुरैल ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर आम्रपाली के व्यवहार में विरोधाभास दिखाया था।

समर्थ ने आम्रपाली दुबे से सवाल किया था कि जब आम्रपाली ने खुद स्काउट को लव से दूर रहने की सलाह दी थी, तो अब दोनों की बात बंद होने पर उन्हें दिक्कत क्यों हो रही है? साथ ही समर्थ ने आम्रपाली पर आरोप लगाया था कि वो अपनी दोस्ती को लेकर असुरक्षित महसूस करती है।

आम्रपाली की टीम ने दिलायी याद

समर्थ जुरैल के इस व्यवहार के बाद आम्रपाली की टीम ने एक्टर को सबक सिखाया। आम्रपाली दुबे की टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाफ्टर शेफ की एक वीडियो शेयर की, जिसमें समर्थ आम्रपाली दुबे को अपना दोस्त बताते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आम्रपाली की टीम ने समर्थ जुरैल पर तंज कसते हुए लिखा कि आप कौन हो। अपना फैन बॉय मोमेंट भूल गई क्या? जिस शो में तुम कंटेस्टेंट हुए थे, वहां स्पेशल गेस्ट बनकर आती थी आम्रपाली। ओवर एक्टिंग करने के चक्कर में सवाल भी गलत पूछ लिया। वो गुल्लू और कनिका थे, माही नहीं। होमवर्क तो ठीक से करके आना था। वो आम्रपाली है कुछ भूलती नहीं, सवाल सही होता तो सही जवाब मिलता तुमको।

समर्थ ने मांगी माफी

आम्रपाली दुबे के फैंस की लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर समर्थ जुरैल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपने बयान को लेकर सफाई दी है। समर्थ जुरैल ने इस वीडियो में कहा कि बुरा क्यों मान रहे हो? मैं तो बस ये पूछ रहा था कि घर में कौन हो आप? जितने भी आम्रपाली फैंस है उनसे मैं माफी मांगता हूं।

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द