Bigg Boss 20: काजी तौकीर और मनीष गोयल की हुई जोरदार बहस, आम्रपाली दुबे ने बदला गेम का रुख

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच बहस देखने को मिलेगी। वहीं आम्रपाली दुबे लव गिल से भिड़ती और अपने ट्रिगर पॉइंट के बारे में बताती नजर आएंगी।
Bigg Boss 20 Manish Goel Qazi Touqeer Fight
मनीष गोयल और काजी तौकीर(सौ Instagram @jiohotstarreality)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • बिग बॉस 20 के नॉमिनेशन टास्क में काजी-मनीष गोयल के बीच भिड़ंत

  • आम्रपाली दुबे ने पलटा गेम, लव गिल से हुई तीखी बहस

  • आम्रपाली ने बताया अपना ट्रिगर पॉइंट, इल्जामों से होती हैं परेशान

Bigg Boss 20 Manish Goel Qazi Touqeer Fight: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में आज बड़े तमाशे होने वाले हैं। जहां एक ओर नॉमिनेशन की प्रोसेस में कंटेस्टेंट की भड़ास निकलने वाली है, तो वहीं घर वालों में बीच में जोरदार झगड़े होते हुए भी देखने के लिए मिलेंगे।

बिग बॉस 20 में कई हफ्तों से लव गिल और स्काउट ओपी का भाई-बहन का रिश्ता सवालों के घेरे में था। जिसके बाद सलमान खान, रोहित शेट्टी, स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरचंदानी, आम्रपाली दुबे से लेकर यंग डीएसए तक ने इन दोनों को दूर रहने की हिदायत दी थी। अब धीरे-धीरे इसका असर होते हुए नजर आ रहा है, लेकिन लव स्काउट के इस कदम से नाखुश दिखायी पड़ रही है।

नॉमिनेशन टास्क में भिड़े काजी-मनीष

बिग बॉस में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन टास्क में गुरुकुल फेम काजी तौकीर शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले मनीष गोयल के बीच में जोरदार बहस छिड़ती हुई दिखी। मनीष गोयल के बार-बार मना करने के बाद भी काजी तौकीर मनीष गोयल को प्रोफेसर वाला कमेंट करते है, जिसके बाद मनीष अपना आपा खो बैठते हैं।

आम्रपाली दुबे ने पलटा गेम

इस हफ्ते बिग बॉस 20 में नजर आने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक अलग ही अंदाज सामने आ रहा है। स्काउट ओपी और लव गिल को लेकर हुए आम्रपाली दुबे की राय घरवालों के साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। हाल ही में स्टैंड अप कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कूल्लूबाजी ने आम्रपाली दुबे के गेम की जमकर तारीफ की है।

Bigg Boss 20 Manish Goel Qazi Touqeer Fight
प्राइम वीडियो की 'कॉल मी बे 2' की रिलीज डेट का ऐलान, अनन्या पांडे के साथ श्रुति हासन मचाएंगी धमाल

दर्शक हुए आम्रपाली दुबे के गेम के दीवाने

जियो हॉटस्टार के लेटेस्ट प्रोमो में लव गिल और आम्रपाली दुबे के बीच में जोरदार बहस देखने के लिए मिल सकती है। इस प्रोमो को देखने के बाद कई फैंस ने आम्रपाली दुबे के गेम की जमकर सराहना की है। प्रोमो वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि फाइनली आम्रपाली सही ट्रैक पर आ गई खेलने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या खेल रही है आम्रपाली मजा आ गया।

आम्रपाली दुबे ने बताया ट्रिगर प्वाइंट

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में आम्रपाली दुबे अपने ट्रिगर प्वाइंट को लेकर खुलकर बात करती हुई नजर आयी है। जियो हॉटस्टार के प्रोमो में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के साथ बातचीत में आम्रपाली दुबे ने बताया की लोगों के द्वारा उन पर लगाए जाने वाले इल्जामों से वो भड़क जाती है। साथ ही आम्रपाली दुबे ने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है।