मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेगमेंट शुरू किया। जिसमें उनके प्रशंसक उनसे सीधे सवाल कर सकते थे, सामंथा ने यूजर्स के सवालों के जवाब भी दिए, लेकिन एक फैन ने उनसे अटपटा सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने चटपटा जवाब दिया है। आइए जानते हैं सामंथा रुथ प्रभु से फैन ने क्या पूछा और उन्होंने क्या जवाब दिया।
सामंथा रुथ प्रभु के इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेगमेंट में एक यूजर ने उनसे कहा, कृपया मैम थोड़ा वजन बढ़ाए, प्लीज बल्किंग जारी रखें, यूजर के सवाल से एक्ट्रेस नाराज नजर आई हैं। उन्होंने थोड़ा वक्त लिया और एक वीडियो में इसका जवाब दिया। उन्होंने यूजर से कहा कि आपको पता होना चाहिए मैं एक सख्त एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट पर हूं, जो मेरी स्थिति के लिए जरूरी है, जो मुझे वजन बढ़ाने से रोकता है। एक निश्चित वजन सीमा में रखता है और मेरी मायोसाइटिस बीमारी के बावजूद अच्छी स्थिति में रखता है। लोगों को जज करना बंद करें। खुद जिएं और लोगों को जीने दें।
सामंथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं जिसमे मांसपेशियों में जकड़न आ जाती है। जिसकी वजह से उन्हें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इसी मुश्किलों के बीच उन्होंने सिटाडेल हनी बनी की शूटिंग कंप्लीट की है।
सामंथा रुथ प्रभु की अगर बात करें तो वह अपकमिंग सीरीज सिटाडेल हनी बनी में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है जबकि इसकी कहानी सीता आर मेनन ने लिखी है, यह अमेरिकी टीवी सीरीज सिटाडेल का भारतीय संस्करण है। इस सीरीज में जासूस एजेंट की कहानी है हमेशा से दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। सिटाडेल हनी बनी कि अगर बात करें तो यह प्राइम वीडियो पर 7 नवंबर से प्रीमियर होगी।