सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

राज निदिमोरु को पैपराजी ने दी शादी की बधाई, तो शरमा गए डायरेक्टर, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Samantha Ruth Prabhu News: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को शादी की। वहीं हाल ही में ‘द फैमिली मैन 3’ की सक्सेस पार्टी में पहली बार पब्लिक में दिखाई दिए।

स्नेहा मौर्या

The Family Man 3 Success Party: साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और निर्देशक राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर को अपने निजी समारोह में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिन बाद कपल ने काम पर वापसी की और ‘द फैमिली मैन 3’ की सक्सेस पार्टी में पहली बार पब्लिक में नजर आए। उनकी यह सार्वजनिक एंट्री फोटोग्राफरों के लिए खास अवसर बन गई।

दरअसल, हाल ही में राज निदिमोरु और सामंथा ने पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए नई शुरुआत के लिए बधाई स्वीकार की। राज थोड़ा शरमा गए और बाद में फोटोग्राफरों को थैंक यू कहा। इस दौरान उनके साथ डीके और मनोज बाजपेयी भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर ‘द फैमिली मैन 3’ की सफलता का जश्न मनाया और पार्टी का पूरा आनंद लिया।

सामंथा और राज ने शादी के लिए चुनी थी ये खास जगह

सामंथा और राज की शादी कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में हुई थी। शादी में कपल ने लिंग भैरव विवाह चुना, जिसे एक ‘भूत शुद्धि विवाह’ समारोह के रूप में संपन्न किया गया। सामंथा ने इस अवसर पर डिजाइनर लाल साड़ी पहनी थी और वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। समारोह में कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

सामंथा पहले अभिनेता नागा चैतन्य से शादी कर चुकी थीं, जबकि राज निदिमोरु ने 2015 में श्यामली डे से शादी की थी। सामंथा और नागा का तलाक 2021 में हुआ, वहीं राज और श्यामली का तलाक 2022 में संपन्न हुआ।

कैसी हुई कपल की लव स्टोरी की शुरुआत

सामंथा और राज निदिमोरु की नजदीकियों की खबरें ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम करने के दौरान सामने आई थीं। दोनों को तिरुपति मंदिर में एक साथ देखा गया था। ‘द फैमिली मैन 2’ के बाद उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई और रिश्ता और मजबूत हुआ।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म

शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘Ma Inti Bangaram’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के सेट पर उन्होंने वैनिटी वैन में तैयार होते हुए अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सामंथा और राज निदिमोरु की शादी और पब्लिक एंट्री दर्शकों और फैंस के लिए खास रही, और दोनों अब अपने निजी और पेशेवर जीवन में नई शुरुआत कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान