सामंथा रुथ प्रभु ने दिया बेटे को जन्म (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Samantha Ruth Prabhu और राज निदिमोरु के घर खुशियों ने दी दस्तक, बेटे को दिया जन्म, बधाईयों का लगा तांता

Samantha Prabhu Baby: सामंथा प्रभु और राज निदिमोरु के घर पर खुशियों की किलकारी गूंजी है। 19 नवंबर 2026 को सामंथा प्रभु ने बेटे को जन्म दिया है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सामंथा रुथ प्रभु के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

  • एक्ट्रेस ने बेटे का नाम रखा देव निदिमोरु

  • वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने दी बधाई

Samantha Ruth Prabhu Baby Boy: साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सामंथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपने घर आयी खुशियों को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है।

सामंथा प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले बच्चे के रुप में बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हमारा प्यारा बेटा देव निदिमोरु। 19.11.2026 हमारा दिल आज जितनी खुशी महसूस कर रहा है, उतनी पहले कभी नहीं की थी। सामंथा और राज। सामंथा और राज ने इस पोस्ट में बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह और राज बच्चे की नन्हीं उंगलियों को अपने हाथों में पकड़े हुए हैं।

सेलिब्रिटीज ने दी बधाई

सामंथा प्रभु की इस पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है। सबसे पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने कमेंट करके लिखा है कि बधाई हो सामंथा प्रभु और राज निदिमोरु आप दोनों के लिए काफी खुश हूं। साथ ही अनन्या पांडे ने भी सामंथा प्रभु की पोस्ट पर कमेंट कर बधाई दी है।

कुछ दिन पहले ही हुई थी गोदभराई

यह खुशखबरी तब आई है, जब कुछ हफ़्ते पहले ही सामंथा प्रभु और राज ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर सामंथा की प्रेगनेंसी का जश्न मनाया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी के सफ़र की झलकियां शेयर करती रही थीं, जिसमें उनके मैटरनिटी सेलिब्रेशन और बच्चे के स्वागत की तैयारियों के पल शामिल थे।

1 दिसंबर को राज के साथ की थी शादी

सामंथा और राज 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। यह शादी 'भूत शुद्धि विवाह' रीति-रिवाज़ों के अनुसार हुई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

शादी को आधिकारिक बनाने से पहले, दोनों ने अपने रिश्ते को काफ़ी हद तक निजी रखा था। शादी के बाद से वे अपनी ज़िंदगी की कुछ झलकियां शेयर करते रहे हैं। अब जब वे माता-पिता बनने के इस नए सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं, तो फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। बेटे देव के आने के साथ, सामंथा और राज अब एक परिवार के रूप में अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: इस बार राजस्थान में कांग्रेस का हुआ कमबैक, बीजेपी चल रही काफी पीछे

CM योगी ने अपने माता-पिता का नाम चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं लिखा? आज उनकी मां दुनिया छोड़कर चली गईं

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के CM धामी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई