मनोरंजन

पहले पति और अब पिता का भी छूट गया साथ, सामंथा रुथ प्रभु के पिता का हुआ निधन

पहले पति और अब पिता का भी छूट गया साथ, सामंथा रुथ प्रभु पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामंथा रुथ प्रभु के पिता का निधन हो गया है। सामंथा शोक में डूबी हुई हैं और उनके फैंस दुख में उनके साथ खड़े हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के पिता का निधन हो गया है। पहले पति का साथ छूटा अब पिता का साथ छूट गया है, सामंथा रुथ प्रभु पर दुख का पहाड़ टूटा हुआ है क्योंकि 2021 में उनके पति से उनके साथ छूट गया था और अब मुश्किल घड़ी के दौर से गुजर रही, सामंथा का उनके पिता से भी साथ छूट गया है। सामंथा रुथ प्रभु के पिता भी उसी बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे मशहूर लोग गायिका शारदा सिन्हा जूझ रही थी। मायोसाइटिस नाम की इस बीमारी की वजह से पीड़ित को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सामंथा प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु चेन्नई में रहा करते थे। बेटी सामंथा की जिंदगी में उनका बड़ा रोल था। सामंथा रुथ प्रभु ने कई बार इंटरव्यू के दौरान पिता के साथ अपने बॉन्ड को शेयर किया है। सामंथा प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे हुए लाल कलर के दिल की इमोजी साझा की है और कैप्शन में लिखा है, 'दोबारा मिलने तक पापा', मतलब उनका दिल बुरी तरह से टूटा हुआ है और वह बेहद गम में नजर आ रही हैं।

जैसे ही सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु के पिता की निधन की खबर सामने आई, सामंथा के फैंस उन्हें ढाढस बंधाने के लिए सामने आए हैं। हर कोई सामंथा को अपना ख्याल रखना और मजबूत होने की सलाह दे रहा है।

वहीं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कर रहा है। कुछ समय पहले ही सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का तलाक हुआ था तलाक की वजह से सामंथा जिंदगी के कठिन दौर से गुजर रही थी, इसी बीच अब उनके पिता के निधन ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है यह कहा जा सकता है।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत