अनुराग कश्यप से तलाक के बाद मुंबई में दर-दर भटक रही थी कल्कि कोचलिन, नहीं मिला घर

अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मुंबई में घर नहीं मिल रहा था। उन्हें कई दिनों तक मुंबई में दर-दर की ठोकर खानी पड़ी। खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है।
Kalki Koechlin did not get house in Mumbai after divorce with Anurag Kashyap
Published on
Updated on

मुंबई: अनुराग कश्यप से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन को मुंबई में घर के लिए दर-दर भटकना पड़ा था। करीब 9 साल बाद कल्कि कोचलिन का दर्द छलका है और उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि अनुराग कश्यप से तलाक के बाद उनका जीवन कुछ समय के लिए बेहद कठिन दौर से गुजरा है। वह मुंबई में किराए पर घर लेना चाहती थी, लेकिन उन्हें मुंबई में कोई भी किराए पर घर नहीं दे रहा था। लोग उनके साथ सेल्फी लेते थे लेकिन उन्हें घर नहीं देते थे।

कल्कि कोचलिन ने 'आफ्टर आवर्स विद ऑल अबाउट ईव' यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि जब उनका अनुराग कश्यप के साथ तलाक हुआ था तब उन्हें अपने लिए मुंबई में एक किराए का मकान चाहिए था। लेकिन वह मुंबई में दर-दर भटकती रही, उन्हें किराए पर घर नहीं मिला। मुंबई में अकेली महिला को किराए का घर आसानी से नहीं मिलता है। मैं सोचती थी कि मैं फेमस हूं, आप मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं, लेकिन आप मुझे घर नहीं देना चाहते।

कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप के रिश्ते की अगर बात करें तो साल 2008 में उनके बीच प्यार के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। देवी डी फिल्म की शूटिंग चल रही थी, फिल्म 2009 में रिलीज हुई। अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में शादी कर ली। लेकिन दोनों के बीच शादी का यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल पाया। 2 साल बाद ही इनके बीच अनबन होने लगी। साल 2013 में यह अलग हो गए हालांकि उनके बीच तलाक साल 2015 में हुआ।

कल्कि कोचलिन के काम की अगर बात करें तो वह कुछ समय पहले 'खो गए हम कहां' नाम की फिल्म में नजर आई थी। नेटफ्लिक्स के इस प्रोजेक्ट में उनकी अदाकारी को काफी पसंद किया गया। पिछले साल वह सैम बहादुर फिल्म में भी आइटम डांस में नजर आई थी। साल 2019 में कल्कि कोचलिन ने इजरायली बॉयफ्रेंड हर्सबर्ग के साथ अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। साल 2020 में कल्कि कोचलिन ने बेटी को जन्म दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com