कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट करेंगे सलमान खान 
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन नहीं सलमान खान होंगे KBC 17 के होस्ट, रिपोर्ट में हैरान करने वाला दावा

कौन बनेगा करोड़पति 17 को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केबीसी 17 को सलमान खान होस्ट करेंगे। अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति को छोड़ने का फैसला किया है।

अनिल सिंह

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति शो को छोड़ देंगे, यह खबर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थी, लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है और कहा जा रहा है कि कौन बनेगा करोड़पति 17 को सलमान खान होस्ट करेंगे। अमिताभ बच्चन ने प्रोमो शूट के बाद शो को छोड़ने का मन बना लिया है। हालांकि रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी नहीं है कि अमिताभ बच्चन किस वजह से शो छोड़ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सलमान खान टीवी के बादशाह हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए सबसे परफेक्ट नाम हैं। उनका देश के छोटे शहरों में दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव है। इससे पहले शाहरुख खान ने केबीसी (सीजन 3) की मेजबानी की थी पर इस बार मेकर्स सलमान खान पर दांव लगा रहे हैं।

सलमान खान होंगे KBC 17 के होस्ट

रिपोर्ट में अंदरूनी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमिताभ बच्चन व्यक्तिगत कारणों से कौन बनेगा करोड़पति छोड़ सकते हैं। सोनी टीवी ने अब सलमान खान को अप्रोच किया है। वह भारत के सबसे लोकप्रिय क्विज शो की मेजबानी कर सकते हैं।

सलमान खान पहले भी होस्ट कर चुके हैं क्विज शो 

अमिताभ बच्चन को लेकर बीते दिनों यह खबर आ रही थी कि वह कौन बनेगा करोड़पति शो से दूरी बना सकते हैं, ऐसे में उनके विकल्प के तौर पर कुछ नाम भी सामने आए थे, उन नामों में ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल था। वहीं अब इस कड़ी में सलमान खान का नाम शामिल हो गया है। आपको बता दें कि सलमान खान इससे पहले भी क्विज शो का हिस्सा बन चुके हैं। साल 2007 में सलमान खान 10 का दम नाम का रियलिटी शो लेकर आए थे। शुरू शुरू में शो को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन आगे चलकर शो बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था।

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन