सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता'...'उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल', Salman Khan ने खोले अपने राज़

Salman Khan Script Revelation: अभिनेता सलमान खान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। सलमान ने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि 'उन्होंने अपनी फिल्म लाइफ में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी'।

यति सिंह

Salman Khan Script Revelation News: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान अपने एक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है। सलमान ने दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि 'उन्होंने अपनी फिल्म लाइफ में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी'। वैसे तो सलमान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी।

इसके बाद सलमान खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की। जिसमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में शामिल है। लेकिन इतनी हिट फिल्में देने के बाद भी सलमान खान ने एक खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।

क्या बोल गए 'भाईजान' सलमान खान

खबरों के अनुसार सलमान खान ने फिल्म चुनने के खास तरीके के बारे में बताया कि 'मैंने अपने पूरे करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने स्क्रिप्ट लिखी हैं, लेकिन कभी पढ़ी नहीं। मैं पूरी स्क्रिप्ट को शुरू से लेकर लास्ट तक पढ़ने के बजाए फिल्म के माहौल, कहानी का ट्रीटमेंट और उसकी कमाई की संभावना समझना ज्यादा पसंद करता हूं।'

'उधार मांग कर करता हूं स्टाइल'

दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने अपनी घड़ियों को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो अक्सर पब्लिक इवेंट्स में और फिल्म प्रमोशन में लग्जरी और महंगी घड़ियां पहने नज़र आते है। जिनकी कीमत करोड़ों की होती है। वे घड़ियां मेरी नहीं मेरे दोस्तों की होती है।' सलमान खान का ये बयान आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।

किस फिल्म में नज़र आएंगे भाईजान

अगर सलमान खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही सलमान खान अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि- मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म को सलमान खान फिल्म्स बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। वहीं इस फिल्म के अलावा सलमान खान अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। जिसमें सलमान खान फिल्म अभिनेत्री नयनतारा के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली हैं।

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम