सलमान खान और संजय दत्त की 7 डॉग्स का ट्रेलर जारी  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

7 डॉग्स के ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन, सलमान खान-संजय दत्त की जोड़ी को देखकर फैंस में बढ़ी फिल्म की बेसब्री

7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर ‘7 डॉग्स’ में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन के साथ ग्लोबल सितारों की झलक भी दिखी है।

सोनाली झा

Salman Khan 7 Dogs Trailer: सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैंस हमेशा से करते हैं। दोनों कलाकार जब भी किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं, दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ जाती है। अब यह लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, इस बार दोनों किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं, बल्कि इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर ‘7 डॉग्स’ में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘7 डॉग्स’ का ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का स्पेशल एक्शन अपीयरेंस बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों सितारों के किरदारों और कहानी में उनकी सटीक भूमिका को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी जरूर फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ाने के लिए काफी है।

इंटरनेशनल स्टार्स से सजी है फिल्म

‘7 डॉग्स’ में मिस्र के लोकप्रिय कलाकार करीम अब्देल अजीज और अहमद एज मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में भारत की ओर से सलमान खान और संजय दत्त अहम हिस्सा हैं। इनके अलावा हॉलीवुड और यूरोप के कई चर्चित कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। इनमें मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और मार्टिन लॉरेंस जैसे नाम शामिल हैं। तारा इमाद, नासिर अल-कसाबी और मैक्स हुआंग भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ट्रेलर में दिखा भरपूर एक्शन

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत से ही तेज रफ्तार एक्शन देखने को मिलता है। कहानी के केंद्र में करीम अब्देल अजीज और अहमद एज नजर आते हैं। ट्रेलर में खतरनाक स्टंट, बड़े एक्शन सीक्वेंस और इंटरनेशनल लोकेशंस फिल्म के बड़े स्केल की झलक देते हैं। वहीं सलमान खान और संजय दत्त की एंट्री इस एक्शन पैकेज को और खास बनाती है।

बैड बॉयज के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म

‘7 डॉग्स’ का निर्देशन आदिल एल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। यह वही निर्देशक जोड़ी है, जिसने हॉलीवुड की ‘बैड बॉयज’ फ्रेंचाइजी की ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड और डाइ’ का निर्देशन किया है। फिल्म का निर्माण सेला स्टूडियोज ने किया है। ‘7 डॉग्स’ 21 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान

शहीद राजगुरु की अमर गाथा: पुणे के खेड़ से लाहौर जेल तक, जानिए भगत सिंह और सुखदेव के साथ उनके बलिदान की कहानी