आमिर खान की शादी पर सलमान खान ने किया मजाक, हंस-हंस का लोटपोट हुए दर्शक  
मनोरंजन

शाहरुख खान और आमिर खान की सलमान खान ने की खिंचाई, सिकंदर ने खुद को भी कर दिया रोस्ट

नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा शो की शुरुआत 21 जून को होगी लेकिन पहले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ। सलमान खान ने शाहरुख खान और आमिर खान की खिंचाई की, तो वहीं वो खुद को भी रोस्ट करते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

मुंबई: कपिल शर्मा शो को देखने वाले दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा है, शो का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर 21 जून से रिलीज होगा, लेकिन उससे पहले ही प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में सलमान खान मेहमान के तौर पर नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान खान ने आमिर खान की शादी को लेकर मजाक किया। शाहरुख खान की खिंचाई कपिल की टीम के सदस्य करते हुए नजर आए। खुद सलमान खान ने सिकंदर फिल्म को लेकर अपना भी मजाक बनाया।

प्रोमो देखकर दर्शकों का यह कहना है कि एपिसोड कॉमेडी के ओवरडोज भरपूर होने वाला है और यह इस सीजन का सबसे बेहतरीन एपिसोड साबित होगा, प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान मेहमान के तौर पर नजर आ रहे हैं। आते ही उन्होंने यह बताया कि पहले यह शो उनका प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करता था लेकिन अब यह शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है और उन्हें ही शो में मेहमान बनाया गया है।

कपिल के सेट पर सलमान के गेट अप में उनका एक फैन पहुंचता है। सलमान खान अपनी ही फिल्म सिकंदर का मजाक बनाते हैं, वह उससे पूछते हैं कारोबार सब कुछ ठीक चल रहा है ना सिकंदर से कोई फर्क तो नहीं पड़ा? वहीं दूसरी तरफ कृष्णा अभिषेक शाहरुख खान और सुनील ग्रोवर सलमान खान के गेटअप में नजर आते हैं। यहां सलमान बने सुनील शाहरुख बने कृष्णा का मजाक बनाते हैं।

वीडियो में आमिर खान के शादी का जिक्र करते हुए कपिल शर्मा कहते हैं। आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने फैंस से मिलवाया। वह रुक नहीं रहे आप कर नहीं रहे। इस पर सलमान खान ने मजाक वाले अंदाज में कहा कि आमिर खान की बात ही कुछ और है। वह एक परफेक्शनिस्ट हैं, जब तक के वह शादी को एकदम परफेक्ट नहीं कर लेगा..., इसके बाद सलमान खान खुद हंसने लगते हैं और कपिल शर्मा शो के सेट पर बैठे लोगों की भी हंसी छूट जाती है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि प्रोमो में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के अलावा खुद को भी रोस्ट करते हुए नजर आए हैं। इस एपिसोड को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रोमो यूट्यूब पर जारी हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट