सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'अभी रात है... सुबह सूरज चमकेगा', सलमान खान की सिक्योरिटी टेंशन के बीच वायरल हुआ ये पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर में दो बार हुई घुसपैठ की घटनाओं के चलते उनकी सिक्योरिटी पहले से ज्यादा बढ़ा दी गई है। इसी बीच सुपरस्टार ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनके घर पर हुई दो बार की घुसपैठ की घटनाओं के चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है। इसी बीच सलमान ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पुराने सुपरहिट गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' को बैकग्राउंड में लगाकर एक खास मैसेज भी दिया है।

दरअसल, सलमान खान ने अभिनेता सूरज पंचोली के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों चेहरे ढके हुए एक टेबल पर सिर नीचे रखे बैठे नजर आ रहे हैं और कैमरे की तरफ देख रहे हैं। पोस्ट के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा कि "अभी रात है, सुबह सूरज निकलेगा।" इस लाइन के जरिए उन्होंने सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया है, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट हालांकि, इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी सूरज ने सलमान खान के तारीफों के पुल बांधे थे और उन्होंने बताया था कि उनकी कानूनी लड़ाई में सलमान उनके साथ खड़े रहे हैं। सलमान की इस पोस्ट पर उनके फैन्स का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। किसी ने लिखा, "लव यू भाईजान," तो किसी ने उन्हें "रॉकस्टार" कहा। एक तरफ जहां उनके प्रशंसक उनके इस सपोर्टिव जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी सुरक्षा को लेकर भी फैंस चिंता जता रहे हैं और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

फिल्म के स्टारकास्ट

अगर बात करें, सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ की, तो यह फिल्म उनके लिए बड़े पर्दे पर एक अहम कमबैक मानी जा रही है। फिल्म में उनके लुक और अभिनय की काफी सराहना हो रही है। फिल्म में सूरज के साथ सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रिंस धीमन ने किया है। लेकिन खास बात ये है कि अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि सूरज पंचोली की ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट