सलमान खान ने लद्दाख के नए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिले (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान ने लद्दाख के उपराज्यपाल से की मुलाकात, ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की अटकलें तेज

Battle of Galwan Movie Update: सलमान खान ने हाल ही में लद्दाख के नए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लद्दाख के उपराज्यपाल कार्यालय ने पोस्ट की।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Meet Kavinder Gupta: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने लद्दाख के नए उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें लद्दाख उपराज्यपाल कार्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गईं। इस खास मुलाकात में सलमान खान और कविंदर गुप्ता को राज निवास, लेह में बातचीत करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

तस्वीरों में खास बात यह रही कि उपराज्यपाल ने सलमान खान को पारंपरिक पीले रंग का साफा पहनाकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। लद्दाख की सुरम्य वादियों के बीच यह मुलाकात बेहद दिलचस्प नजर आई। उपराज्यपाल कार्यालय ने कैप्शन में लिखा, "बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने राज निवास, लेह में माननीय उपराज्यपाल से मुलाकात की।"

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म के लगे कयास

फैंस ने इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग कयास लगाना शुरू कर दिए हैं। खासकर यह अटकलें तेज हो गईं हैं कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया पर हाल ही में रिलीज हुई एक झलक भी है, जिसमें सलमान खान भारतीय आर्मी की वर्दी में नजर आए थे। उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी साफ दिख रही थी। साथ ही क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी लिखा था, जिसमें सीन नंबर, टेक नंबर और शॉट की डिटेल दी गई थी।

‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी

‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए असली संघर्ष पर आधारित है। यह एक सशक्त फिल्म बनने जा रही है, जिसमें सलमान खान एक भारतीय सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति और जज्बे से भरपूर होगी, जो भारतीय सेना के अदम्य साहस को दर्शाएगी।

कविंदर गुप्ता को जुलाई 2025 में लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ 18 जुलाई को ली थी। इससे पहले वे ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बी.डी. मिश्रा की जगह लद्दाख के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर बने थे। हालांकि, यह मुलाकात सलमान खान के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता का विषय बनी हुई है। अब हर किसी की निगाहें इस बात पर हैं कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ कब और कितनी धमाकेदार तरीके से रिलीज होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां