सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

चीन के खिलाफ नहीं है सलमान खान की 'मातृभूमि', सरकार के दबाव से लेकर कहानी तक, जानें ये 5 बड़ी बातें

Maatrubhumi Story: सलमान खान ने 'मातृभूमि' को लेकर चीन विरोधी कहानी और सरकारी दबाव में स्क्रिप्ट बदलने की खबरों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि फिल्म सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द पर आधारित है।

सोनाली झा

Highlights

  • सलमान खान ने साफ किया कि फिल्म 'मातृभूमि' चीन के खिलाफ नहीं बनाई गई है।

  • उन्होंने सरकार के दबाव में स्क्रिप्ट बदलने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया।

  • फिल्म में सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द और संघर्ष को दिखाया जाएगा।

Salman Khan Film Maatrubhumi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के समय इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। साल 2025 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को 2020-2021 के भारत-चीन सीमा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, बाद में फिल्म का नाम बदलने और कहानी में बदलाव की खबरों के बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं।

सलमान खान ने मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इन सभी सवालों का जवाब दिया है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि क्या सरकार ने फिल्म की कहानी में बदलाव करवाए हैं? इस पर उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया। सलमान ने कहा कि यह नैरेटिव कि फिल्म चीन के खिलाफ है या सरकार ने दबाव बनाकर स्क्रिप्ट बदलवाई है, पूरी तरह बकवास है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है।

चीन के खिलाफ नहीं, सैनिकों के दर्द पर आधारित है फिल्म

सलमान खान ने बताया कि फिल्म का मकसद किसी देश के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द को दिखाना है। फिल्म में भारतीय और दूसरे पक्ष के सैनिकों का नजरिया भी दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिक एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन जब परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि देश की रक्षा के लिए आमने-सामने आना पड़ता है, तो उन्हें ऐसा करना होता है।

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह

डायरेक्टर अपूर्व लखिया का पहला आइडिया था अलग

बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि निर्देशक अपूर्व लखिया का शुरुआती वर्जन थोड़ा अलग था। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। सलमान ने यह भी साफ किया कि 'मातृभूमि' कोई बायोपिक नहीं है।

पिता सलीम खान की बात से मिली फिल्म की प्रेरणा

सलमान ने बताया कि फिल्म की असली प्रेरणा उनके पिता और मशहूर लेखक सलीम खान की एक बात से मिली है। उन्होंने कहा था कि युद्ध में जब कोई गोली अपने निशाने पर लगती है, तो वह सीधे सैनिक की मां के दिल तक पहुंचती है। यही विचार फिल्म की आत्मा है।

जैकी चैन का उदाहरण देकर दिया जवाब

चीन के साथ रिश्तों पर फिल्म मातृभूमि के असर को लेकर पूछे गए सवाल पर सलमान ने जैकी चैन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि अगर जैकी चैन चीन में कोई फिल्म बनाते हैं, तो क्या भारतीय सेना उन पर हमला कर देगी? बिल्कुल नहीं। सलमान का कहना था कि फिल्म बनाना किसी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश