करण जौहर और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

'कुछ-कुछ होता है' के सेट पर सलमान खान से डर गए थे करण जौहर, फटी जींस की जिद्द के आगे निकल आए थे आंसू

Salman Khan Song Story: 'साजन जी घर आए' गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान फटी जींस पहनना चाहते थे, जबकि करण जौहर ने उनके लिए सूट तैयार करवाया था। करण ने बताया कि सलमान को मनाते हुए वह रो पड़े थे।

सोनाली झा

Highlights

  • करण जौहर ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' से जुड़ा पुराना किस्सा शेयर किया था।

  • 'साजन जी घर आए' गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान फटी जींस और काली टी-शर्ट पहनना चाहते थे।

  • करण जौहर ने सलमान खान को समझाने की कोशिश की और भावुक होकर उनके सामने रोने लगे।

Salman Khan Karan Johar Saajan Ji Ghar Aaye Story: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि, बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' उनके लिए बेहद खास रही। साल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं, सलमान खान ने कैमियो करके दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म का गाना 'साजन जी घर आए' भी काफी लोकप्रिय हुआ।

करण जौहर ने कुछ साल पहले फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग को दिए एक इंटरव्यू में इस दिलचस्प किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'साजन जी घर आए' गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान फटी जींस और काली टी-शर्ट पहनकर सेट पर आ गए थे। जबकि करण ने उनके किरदार के लिए एक शानदार सूट तैयार करवाया था।

फटी जींस का फैशन ट्रेंड करना था शुरू

करण के मुताबिक, सलमान खान का मानना था कि किसी दूल्हे को फटी जींस पहनाकर एक नया फैशन ट्रेंड शुरू किया जा सकता है। उस समय करण जौहर निर्देशन की दुनिया में नए थे और सलमान के सामने अपनी बात रखने में घबराते थे। करण ने बताया कि सलमान की यह बात सुनकर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसा महसूस हुआ। उन्हें लगा कि फिल्म के भव्य सेट और काजोल के खूबसूरत लहंगे के साथ सलमान का फटी जींस वाला लुक बिल्कुल मेल नहीं खाएगा।

सलमान के सामने रोने लगे करण जौहर

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने सलमान को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन अभिनेता अपनी बात पर अड़े रहे। आखिरकार करण ने हिम्मत जुटाकर उन्हें मना किया और भावुक होकर उनके सामने रोने लगे। करण ने सलमान से गुजारिश की कि यह उनकी पहली फिल्म है और वह गाने में उन्हें सूट पहने देखना चाहते हैं। करण के मुताबिक, उन्हें रोता देखकर सलमान तुरंत मान गए। अभिनेता ने सूट पहनने के लिए हामी भर दी और करण को चुप भी कराया।

आज भी यादगार है कुछ-कुछ होता है

'कुछ-कुछ होता है' करण जौहर के निर्देशन करियर की पहली फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म में सलमान खान का कैमियो छोटा होने के बावजूद काफी यादगार साबित हुआ। अब करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन में सलमान की मौजूदगी को लेकर चर्चा है, ऐसे में फिल्म से जुड़ा यह पुराना किस्सा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Delhi Protest Live: राहुल गांधी जा रहे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा