संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान खान 
मनोरंजन

संगीता बिजलानी के आरोपों के बावजूद उनके बर्थडे पार्टी में क्यों पहुंचे सलमान खान

सलमान खान एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तो लोग वहां उनकी मौजूदगी को देखकर दंग रह गए। क्योंकि बीते दिनों संगीता बिजलानी ने सलमान खान पर आरोप लगाया था।

अनिल सिंह

Salman Khan In Birthday Party Of Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।  सलमान खान ने फिल्म के लिए न सिर्फ अपने लुक को बदला है, बल्कि वह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। उनकी स्ट्रिक्ट डाइट और हार्ड फिजिकल ट्रेनिंग की खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच सलमान खान ने संगीता बिजलानी के बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल कुछ समय पहले संगीता बिजलानी ने सलमान खान पर आरोप लगाया था। इसी वजह से अब लोग हैरान हैं।

संगीता बिजलानी ने 9 जुलाई 2025 को अपना 65वां जन्मदिन मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सबसे हैरान करने वाली मौजूदगी सलमान खान की थी।

संगीता बिजलानी ने सलमान खान पर लगाया था आरोप   संगीता बिजलानी सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं और बीते दिनों सलमान खान पर उन्होंने आरोप लगाया था, संगीता बिजलानी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सलमान खान उन्हें छोटा कपड़ा पहनने से रोकते थे। वहीं सलमान खान ने जब संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में मौजूदगी दर्ज कराई तो वह सुरक्षा घेरे के साथ नजर आए।

संगीता की बर्थडे पार्टी में कैसा था सलमान का अंदाज संगीता बिजलानी बर्थडे पार्टी में सलमान खान के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं सलमान खान ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रहे हैं। सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच संगीता बिजलानी के बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। फैंस और पैपराजी ने सलमान खान की तस्वीर और वीडियो लेना चाहा, इसी बीच एक फैन को सलमान खान का बॉडीगार्ड धक्का देकर पीछे करता हुआ भी नजर आया।

संगीता के बर्थडे में क्यों पहुंचे सलमान खान

सलमान के बॉडीगार्ड को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है, संगीता बिजलानी ने भले ही सलमान खान पर आरोप लगाए हो, लेकिन उनके बर्थडे पार्टी में पहुंचकर सलमान खान ने यह साबित करने की कोशिश की है कि वह किसी को लेकर भी अपने दिल में ग्रज नहीं रखते हैं और दोनों के बीच पुराने समय में जो कुछ भी हुआ वह उसको भूल कर आगे बढ़ चुके हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस