सलमान खान (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान के घर पर फायारिंग करने वाले आरोपी को जमानत नहीं, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Salman Khan: बीते साल सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिसे ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से ताल्लुक रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था और अब कोर्ट ने उसकी जमानत की याचिका खारिज कर दी है।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan House Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और फैंस की दिवानगी उनके प्रति हमेशा देखने को मिलती है। इतना ही नहीं, भाईजान की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों उनके घर के बाहर इंतजार करते हैं।

लेकिन बीते साल 14 अप्रैल 2024 की सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। तकरीबन सुबह 5:30 बजे, दो अज्ञात हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग कर दी, जिससे फैंस और परिवार में दहशत फैल गई।

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी की याचिका खारिज

दरअसल, इस हमले के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसकी पहचान सोनू चंदर उर्फ सोनूकुमार बिश्नोई के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी का संबंध कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। अब इस मामले में एक अहम अपडेट सामने आया है।

मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोनू चंदर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी के वकीलों ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए उसे महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत राहत मिलनी चाहिए।

हालांकि, विशेष मकोका अदालत के न्यायाधीश महेश जाधव ने आरोपी की दलील को खारिज करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी व्यक्ति का संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा होना ही मकोका लागू करने के लिए पर्याप्त है, भले ही उसका आपराधिक रिकॉर्ड न हो।

कोर्ट ने बताई बड़ी वजह

कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी उल्लेख किया कि आरोपी ने अन्य साथियों और गिरोह के सरगना के साथ मिलकर सलमान खान की हत्या की साजिश रची थी। इसके अलावा, लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के खिलाफ पहले से ही राजस्थान और दिल्ली में कई संगीन मामलों में आरोपपत्र दाखिल हो चुके हैं।

इन सबके बीच उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हालिया रिलीज हुई ‘सिकंदर’ के बाद अपूर्व लाखिया की अगली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हो रही है, जहां सलमान इंटेंस एक्शन सीक्वेंस को फिल्मा रहे हैं। ऐसे में अब फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट