सलमान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सलमान खान के घर दो बार हुई घुसपैठ के बाद बढ़ी सुरक्षा, एक दिन की रिमांड पर ईशा छाबड़ा, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर में दो बार अनजान लोगों के घुसने बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही 36 साल की मॉडल ईशा छाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर पर हाल ही में हुई दो अलग-अलग घुसपैठ की घटनाओं ने सभी को चौंका कर रख दिया है। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बावजूद जिस तरह से लोग एक्टर के घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, उससे फैन्स के साथ-साथ पुलिस भी सतर्क हो गई है। इन घटनाओं के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा को और बढ़ा दिया है।

दरअसल, पहली घटना 20 मई को हुई, जब एक युवक ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की। युवक की पहचान जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे वह अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता पाया गया। जब सुरक्षा अधिकारी ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, तो उसने गुस्से में अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

अनजान शख्स ने घर में घुसने की थी कोशिश हालांकि, शाम करीब 7:15 बजे वही शख्स को दोबारा लौटकर एक स्थानीय निवासी की कार के पीछे छिपते हुए घर के अंदर घुस गया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वक्त रहते ही उसे पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने कहा कि, "मैं सलमान खान से मिलना चाहता हूं, लेकिन पुलिस मुझे मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए मैंने छिपकर अंदर घुसने की कोशिश की।"

ईशा छाबड़ा एक दिन की रिमांड पर इसके बाद 36 साल की महिला मॉडल ईशा छाबड़ा सलमान खान की बिल्डिंग के अंदर गईं। सिर्फ इतन ही नहीं, वह फ्लैट तक पहुंच गईं। हालांकि, वक्त रहते पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। ईशा पर गैरकानूनी घुसपैठ का मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान खान ने खुद बुलाया था और दावा किया कि वह 6 महीने पहले एक पार्टी में सलमान से मिल चुकी हैं। फिलहाल ईशा को एक दिन की पुलिस रिमांड में रखा गया है।

साथ ही पुलिस जानना चाहती है कि आखिर ईशा, सलमान के घर की बिल्डिंग में क्यों गई थीं। उनका इरादा क्या था। लेकिन इन दो घटनाओं ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अब उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है।

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन