रणवीर सिंह और फरहान अख्तर खत्म होगा विवाद? (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Salman Khan ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, क्या रणवीर सिंह और फरहान अख्तर का खत्म होगा विवाद?

Salman Khan Calls Ranveer Farhan: फिल्म डॉन को लेकर चल रहे विवाद में अब सलमान खान की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस के मुताबिक फरहान और रणवीर के मामले को भाईजान शांत करेंगे।

यति सिंह

Salman Khan Calls Ranveer And Farhan Don 3: फिल्म डॉन को लेकर चल रहे विवाद में अब सलमान खान की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फैंस के मुताबिक फरहान और रणवीर सिंह के मामले को शांत करेंगे भाईजान। हाल ही में फिल्म डॉन 3 को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह और निर्माता फरहान अख्तर के बीच चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल एफडब्ल्यूआईसीई एक्टर रणवीर सिंह के ऊपर बैन लगा दिया था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने के लिए कहा गया। बता दें कि ये फैसला रणवीर सिंह के डॉन-3 मूवी करने से इंकार के तहत किया गया।

वहीं सोशल मीडिया पर इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा वैसे ही एफडब्ल्यूआईसीई ने इस बात से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वो किसी भी कलाकार को काम करने से नहीं रोक सकते हैं। एफडब्ल्यूआईसीई का बयान सामने आने के बाद भी ये मामला ठंडा नहीं पड़ता दिखाई दिया। इसी विवाद के बीच अब फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार रणवीर सिंह और फरहान खान के झगड़े में अब भाईजान सलमान खान एंट्री लेने वाले है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह से बात करने की कोशिश की है।

रणवीर और फरहान के बीच 'भाईजान'

खबरों के अनुसार सलमान खान ने खुद रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद को सुना है। जिसके बाद भाईजान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को खास नसीहत भी दी है। सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से कहा कि काम के दौरान मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे में फरहान और रणवीर को ये झगड़ा नहीं बढ़ाना चाहिए। सलमान खान का कहना है, कि उन्हें प्रोफेशनली इस मामले को सुलझाना चाहिए।

जल्द खत्म होगा डॉन 3 का विवाद !

सोशल मीडिया पर मचे हंगामे को देखते हुए फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के फैंस को भी परेशानी हो रही है। दोनों का बढ़ता विवाद फैंस को सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। सलमान खान के बारे में ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। रणवीर सिंह और फरहान खान के झगड़े में अब भाईजान सलमान खान एंट्री लेने वाले है। सूत्रों के अनुसार सलमान खान ने फरहान अख्तर और रणवीर सिंह से बात करने की कोशिश की है।

रणवीर और फरहान को भाईजान का सपोर्ट

खबरों के अनुसार फरहान को हुए नुकसान में सलमान खान उनके साथ खड़े हैं, और रणवीर सिंह को भी धुरंधर की सक्सेस के बाद एक नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह रहे है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें