Karan Johar के फैसले ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन, एक कदम से मचा सोशल मीडिया पर बवाल

Karan Johar Biggest Controversy News: करण जौहर ने हाल ही में बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्स को अनफॉलो कर दिया है। करण के इस कदम ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया।
Karan Johar latest controversy viral Bollywood news
Karan Johar के फैसले ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Karan Johar Controversy: बॉलीवुड के किंग मेकर करण जौहर को आज कौन नहीं जानता है। करण अपने फैशन और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते है। करण जौहर को फिल्मों का किंग मेकर माना जाता है। करम ने अपने प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के तहत आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरुण धवन जैसे बड़े सितारों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इन सितारों ने बल्कि कई सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाया है।

करण जौहर इन्हीं कारणों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। हमेशा उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का इल्जाम लगता है। वहीं इतने आरोपों के कारण ही करण ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साध ली है। जिसके कारण करण जौहर एक बार सुर्खियों में आ गए है। करण जौहर ने रातों-रात कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है।

किन सितारों से करण हुए दूर

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिजिटल डिटॉक्स करते हुए शाहरुख खान को भी अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा करण जौहर ने आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे बड़े कलाकारों को अपनी सोशल मीडिया की फ्रैंड लिस्ट से बाहर कर दिया है। बता दें कि अब तक करण जौहर ने 57 लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो किया है। जिसके बाद पूरी सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

किन सितारों से है करण की दोस्ती

इस बात को सुनकर आप सभी को हैरानी होगी कि करण जौहर की फ्रैंड लिस्ट में बॉलीवुड की एक ही हसीना आती है। जो अभी तक करण की सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्त बनी हुई है। उनका नाम है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा एकमात्र ऐसी हसीना है, जो करण की गुड लिस्ट में लिस्ट में शामिल हैं।

करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर इतना बड़ा कदम उठाने के बाद अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। करण ने कहा कि मैं डिजिटल डिटॉक्स करने जा रहा हूं। मैं सभी उन लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं जो कि मेरी एनर्जी और समय बर्बाद कर रहे हैं। भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज बनाने की जरूरत नहीं है। किसी और को क्लिकबेट बनाइये...ये खबर आपके लिए पूरी तरह बेकार है'।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com