शेरा को देख सलमान खान ने किया मजाकिया इशारा 
मनोरंजन

Salman Khan-Shera Bonding: शेरा को देख सलमान खान ने किया मजाकिया इशारा, बॉडीगार्ड हुए शर्म से लाल

Salman Khan bodyguard Shera: सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड शेरा की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में है। हाल ही में एक पार्टी में सलमान ने शेरा को उनके स्टाइल को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में चिढ़ाया।

सोनाली झा

Salman Shera Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और रिश्तों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर उनके बॉडीगार्ड शेरा के साथ उनकी बॉन्डिंग हमेशा लोगों का दिल जीत लेती है। सलमान और शेरा की दोस्ती सालों पुरानी है और दोनों को कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते देखा गया है। हाल ही में एक बार फिर दोनों की यही केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दरअसल, यह वीडियो अरबाज खान और शूरा खान की शादी की सालगिरह की पार्टी का है। इस खास मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया। सलमान खान भी इस जश्न का हिस्सा बने और हमेशा की तरह उनके साथ उनके भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। पार्टी के बाहर पैपराजी सलमान की तस्वीरें ले रहे थे, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

सलमान खान का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान पैपराजी को पोज दे रहे हैं और शेरा उनके ठीक बगल में खड़े हैं। इसी दौरान सलमान ने मजाकिया अंदाज में शेरा को उनके स्टाइल और पोज को लेकर हल्के-फुल्के तरीके से चिढ़ाया। सलमान के इस इशारे पर शेरा थोड़े शर्मा जाते हैं और फिर दोनों एक साथ हंसने लगते हैं। यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान और शेरा की बॉन्डिंग

फैंस को सलमान और शेरा की यह बॉन्डिंग काफी पसंद आ रही है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि सलमान कितने डाउन टू अर्थ हैं और अपने स्टाफ को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान और शेरा की दोस्ती असली है, तभी इतने सालों से दोनों साथ हैं। वहीं एक अन्य फैन ने कहा कि शेरा सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं, सलमान के परिवार का हिस्सा हैं।

सलमान खान का ब्लैक आउटफिट

पार्टी के लुक की बात करें तो सलमान खान इस मौके पर ब्लैक आउटफिट में नजर आए। उन्होंने काली टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहनी थी, जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ दिख रहा था। वहीं शेरा भी हमेशा की तरह अलर्ट मोड में दिखे, लेकिन सलमान के मजाक ने उनके चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। इस सालगिरह पार्टी में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमा खान, हेलन, सोहेल खान, अरहान खान, निर्वाण खान और अलवीरा अग्निहोत्री जैसे परिवार के सदस्य जश्न में नजर आए।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें