सलमान खान और विल स्मिथ के साथ हो चुकी थी बात लेकिन आ गया बड़ा ट्विस्ट  
मनोरंजन

Atlee A6 Film: बंद नहीं हुआ है सलमान और एटली का 500 करोड़ का प्रोजेक्ट, बस आ गया है ये ट्विस्ट

Salman Khan Atlee Film: सलमान खान के साथ एटली का बहुचर्चित प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है। इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। डायरेक्टर और निर्माता के बीच एक विषय को लेकर असहमति दिख रही है।

अनिल सिंह

Salman Khan: एटली A6 फिल्म को लेकर चर्चा में थे, कहा जा रहा था इस फिल्म में सलमान खान के साथ कमल हासन या फिर रजनीकांत को लिए जाने की चर्चा है। लेकिन दोनों ने फिल्म के लिए मना कर दिया। इसके बाद एटली ने सलमान खान के साथ विल स्मिथ को फिल्म में लाने का प्लान बनाया। सलमान खान और विल स्मिथ के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन निर्माताओं जिद की वजह से प्रोजेक्ट को फिलहाल रोक दिया गया है। सन पिक्चर्स का कहना है कि वह किसी साउथ स्टार के साथी काम करना चाहते हैं। हॉलिवुड स्टार के साथ नहीं।  इस बीच यह कहा जाने लगा कि प्रोजेक्ट बंद हो गया है, लेकिन प्रोजेक्ट होल्ड किया गया है, बंद नहीं हुआ है।

बॉलीवुड हंगामा ने विश्वस्त स्वास्थ्य सूत्रों के हवाले से खबर दी है A6 की कास्टिंग को लेकर मेकर्स उलझन में पड़ गए हैं। इसलिए प्रोजेक्ट अभी होल्ड पर रखा गया है। यह प्रोजेक्ट बंद नहीं हुआ है। फिल्म के लिए विल स्मिथ को लिए जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन मेकर्स की जिद है कि वह सलमान खान के साथ फिल्म में किसी साउथ के सुपरस्टार को ही कास्ट करना चाहते हैं, हॉलीवुड के स्टार को नहीं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सन पिक्चर्स हमेशा साउथ सुपरस्टार के साथ बड़ी फिल्में बनाने के लिए पहचाना जाता है, लेकिन रजनीकांत और कमल हासन के साथ जब बातचीत ना कामयाब रही तो प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म को कुछ समय के लिए होल्ड पर डाल दिया है, क्योंकि प्रोडक्शन हाउस यह नहीं चाहता है कि वह किसी हॉलिवुड स्टार को लेकर काम करें। इसलिए एटली का A6 प्रोजेक्ट रुका हुआ है। बीते दिनों यह खबर सुर्खियां बटोर रही थी कि इटली का A6 प्रोजेक्ट बंद हो गया है। सलमान खान के साथ बनाने जा रहे हैं इस प्रोजेक्ट से एटली ने दूरी बना ली है, लेकिन हकीकत यह है कि प्रोजेक्ट को होल्ड किया गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन