सलमान खान और वरुण शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान खान, वरुण शर्मा के साथ मस्ती करते दिखे भाईजान

Salman Khan Varun Sharma Ganpati Visarjan: सलमान खान हाल ही में भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान का वरुण शर्मा के साथ एक मजेदार वीडियो सामने आया।

सोनाली झा

Salman Khan Ganpati Visarjan: सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में काफी व्यस्त हैं, लेकिन त्योहारों के मौके पर वह परिवार के साथ समय बिताना नहीं भूलते। हाल ही में अभिनेता अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेता वरुण शर्मा के साथ मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं।

इस साल सोहेल खान ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की थी। डेढ़ दिन तक पूजा-अर्चना के बाद 15 सितंबर की रात गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस खास मौके पर सलमान खान भी अपने परिवार के साथ भाई सोहेल के घर पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस आयोजन से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें खान परिवार और उनके करीबी लोग गणपति बप्पा को विदाई देते दिखाई दे रहे हैं।

वरुण शर्मा से सलमान खान ने किया मजाक

इसी दौरान सामने आए एक वीडियो में सलमान खान, अभिनेता वरुण शर्मा के साथ मस्ती करते नजर आए। वीडियो में दिखाई देता है कि वरुण शर्मा बप्पा से आशीर्वाद लेने में कुछ समय ले रहे थे और सलमान खान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। तभी सलमान ने मजाकिया अंदाज में वरुण से कहा कि और कितनी विश मांगेगा? सलमान की यह बात सुनकर वरुण शर्मा हंस पड़े और वहां मौजूद दूसरे लोग भी मुस्कुराते नजर आए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं और इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान इन दिनों वामसी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा भी नजर आएंगी। वहीं, सलमान खान 'बिग बॉस 20' को भी होस्ट कर रहे हैं।

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी पहुंचे थे सलमान

गणपति उत्सव के दौरान सलमान खान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के गणेश उत्सव में भी शामिल हुए थे। इस आयोजन में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इनमें काजोल, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल थे।

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, खरगे ने PM मोदी को घेरा, बोले- सरकार की विदेश और व्यापार नीति बुरी तरह फेल

पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया के पांचवें संस्करण का उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

वीर सैनिकों के सम्मान में रक्षा मंत्रालय की विशेष पहल, आजीवन रेल यात्रा की सुविधा; परिवार भी उठाएंगे लाभ

बर्बाद हो जाएंगे छोटे कारोबारी, UPI चार्ज पर भड़के संजय सिंह, बोले- सरकार ने संसद में झूठ बोला

पाकिस्तान में ताक पर कोर्ट का आदेश! इमरान खान की बहनों को फिर झटका, अदियाला जेल प्रशासन ने मिलने से रोका