सलमान खान ने शेयर किया 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर, भुवन बाम ने बोले- उनका सपोर्ट हमेशा याद रहेगा

Salman Khan Reaction On The Revolutionaries: सलमान खान ने 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर सीरीज को सपोर्ट किया। भाईजान के इस समर्थन से भुवन बाम बेहद खुश हैं।
Salman Khan Support The Revolutionaries
सलमान खान और भुवन बाम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Support The Revolutionaries: प्राइम वीडियो की सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' को रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आजादी के दौर के उन क्रांतिकारियों की कहानी को पर्दे पर दिखाने वाली इस सीरीज की चर्चा अब सलमान खान के समर्थन की वजह से भी हो रही है। सलमान ने हाल ही में सीरीज के डायरेक्टर निखिल आडवाणी और अभिनेता भुवन बाम से मुलाकात की और अपने इंस्टाग्राम पर शो का ट्रेलर भी शेयर किया।

सलमान खान का किसी प्रोजेक्ट को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करना मेकर्स और कलाकारों के लिए खास मायने रखता है। ‘द रिवोल्यूशनरीज’ के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान ने सीरीज के ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसके बाद शो से जुड़े कलाकारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान के इस समर्थन के बाद भुवन बाम ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनका आभार जताया। उन्होंने सलमान की स्टोरी का जवाब देते हुए लिखा कि क्रांतिकारी दिल में आते हैं, दिमाग में नहीं।

Salman Khan Support The Revolutionaries
सलमान खान और भुवन बाम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

भुवन बाम ने बताया करियर का खास पल

सलमान खान से मिले समर्थन पर भुवन बाम ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सीरीज को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से प्यार मिल रहा है। फैंस कमेंट्स और डीएम के जरिए शो की तारीफ कर रहे हैं, जो पूरी टीम को आगे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित कर रहा है। भुवन ने कहा कि सलमान खान की ओर से 'द रिवोल्यूशनरीज' को मंजूरी मिलना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने सलमान से मुलाकात और शो को लेकर उनके विचार सुनने को अपने करियर के खास पलों में से एक बताया। अभिनेता ने सलमान के सपोर्ट और प्यार के लिए उनका दिल से शुक्रिया भी अदा किया।

Salman Khan Support The Revolutionaries
प्रीति जिंटा को फरहान अख्तर ने सबसे पहले बताई थी फिल्म की कहानी, कुणाल खेमू के नरेशन ने जीता एक्ट्रेस का दिल

आजादी के अनकहे अध्याय पर आधारित है कहानी

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘द रिवोल्यूशनरीज’ भारत की आजादी के दौर की सच्ची घटनाओं और संघर्षों पर आधारित है। सीरीज में उन क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है, जिनके योगदान को इतिहास में अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं जेसन शाह, पाओली डैम और तोता रॉय चौधरी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com