मनोरंजन

सुभाष घई ने सलीम खान के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ, सलमान संग भी याद किया पुराना विवाद

Salim Khan Health Update: माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सुभाष घई ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

स्नेहा मौर्या

Subhash Ghai Prayer For Salim Khan: दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है। फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल बन गया। सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। ऐसे में फैंस से लेकर फिल्मी सितारे तक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

सुभाष घई ने सलीम खान के सेहत के लिए मांगी दुआ

इसी बीच मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी सलीम खान की सेहत को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सुभाष घई ने कहा कि सलीम खान उनके लिए सिर्फ एक सहयोगी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता तीन से चार दशक पुराना है। घई ने कहा, “सलीम साहब इंडस्ट्री के उन चुनिंदा लोगों में हैं, जिनकी मैं दिल से इज्जत करता हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।” सुभाष घई ने यह भी याद किया कि अतीत में उनके और सलमान खान के बीच हुए एक विवाद को सलीम खान ने ही सुलझाया था। एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि किसी गलतफहमी के चलते दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था, लेकिन सलीम खान ने समझदारी दिखाते हुए दोनों को बैठाकर मामला शांत कराया और रिश्ते को सामान्य किया।

अब फिल्म लेखक के हालत पहले से हैं बेहतर

जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में उनकी स्थिति को स्थिर बताया गया। एहतियातन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है ताकि उनकी रिकवरी पर करीबी नजर रखी जा सके।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में इसी तरह सुधार होता रहा तो उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी सेहत की मॉनिटरिंग कर रही है। सलीम खान का योगदान हिंदी सिनेमा के इतिहास में बेहद अहम रहा है। ऐसे में उनके स्वस्थ होने की खबर का इंतजार न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसक कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट; YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

सिलीगुड़ी में अमित शाह का आज बड़ा कार्यक्रम, SSB परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला, जवानों से करेंगे बातचीत

Explainer: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में रार, शेख हसीना नहीं इन मुद्दों पर भी तकरार, किसे-कितना होगा नुक्सान?

पीएम मोदी का राम अवतार! दिल्ली में आरती और मोदी चालीसा का पाठ, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो