अहान पांडे की सैयारा का 5 दिनों का रिपोर्ट कार्ड 
मनोरंजन

अहान पांडे की सैयारा हिट हुई या फ्लॉप? देखें 5 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

अहान पांडे की फिल्म Saiyaara बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों से धूम मचा रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है या फ्लॉप? आइए जानते हैं कैसा है अहान पांडे की फिल्म सैयारा का रिपोर्ट कार्ड।

अनिल सिंह

StartFragment

Saiyaara Film Hit Or Flop: अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म सैयारा से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया है। 18 जुलाई को सैयारा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, उसने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरा कर लिया है। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई तो की, लेकिन क्या यह फिल्म हिट साबित हुई है या फिर फ्लॉप हो गई है। यह जानने के लिए लोग बेताब हैं। 

सैयारा फिल्म का निर्माण करीब 40 करोड़ की लागत में हुआ। पोस्ट प्रोडक्शन, म्यूजिक, ऐड और प्रमोशन का खर्च मिलकर इसका कुल बजट 60 करोड़ के आसपास रहा। फिल्म सैयारा ने तीन दिनों में ही अपना बजट वसूल कर लिया था और अब यह फिल्म मुनाफा दर्ज करते हुए आगे बढ़ रही है।  

सैयारा के 5 दिनों का रिपोर्ट कार्ड

फिल्म ने 5 दिन में ही करीब 132 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.75 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़ और पांचवें दिन 25 करोड़ से अधिक की कमाई की। 

फिल्मों के हिट होने का क्या है फार्मूला 

बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म के हिट होने का फार्मूला बस यही है कि वह अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ले, उस लिहाज से सैयारा फिल्म बजट से दोगुना कारोबार कर चुकी है।  और वह उससे आगे निकल गई है। ऐसे में यह फिल्म हिट साबित हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की तरफ आगे बढ़ रही है।  

नवोदित कलाकारों को मिली शोहरत 

सैयारा फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा के करियर की पहली फिल्म है। दोनों ने ही इसी फिल्म से डेब्यू किया और यह दोनों के करियर में एक मील का पत्थर साबित होने जा रही है। फिल्म की सफलता से दोनों की शोहरत में भी इजाफा हुआ है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट में फॉलोअर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पहले दोनों के फॉलोवर्स लाखों में थे अब ये आंकड़ा मिलियन में हो गया है। 

EndFragment

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन