सैयारा की एंट्री पर दर्शकों ने की शर्ट उतारने तक की दीवानगी  
मनोरंजन

थिएटर में बजा डंका, सैयारा की एंट्री पर दर्शकों ने की शर्ट उतारने तक की दीवानगी

Saiyaara Turned as Concert: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने उम्मीद से कहीं ज़्यादा धमाल मचाया। नए चेहरों आहान पांडे और अनीत पड्डा की शानदार परफॉर्मेंस ने थिएटर में जश्न जैसा माहौल बना दिया।

सोनाली झा

Saiyaara: मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने दर्शकों को ऐसा अनुभव दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। न तो फिल्म की कोई बड़ी स्टारकास्ट थी और न ही यह किसी मेगाबजट से बनी थी, लेकिन फिर भी इसने थिएटर में ऐसा माहौल बना दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

फिल्म में लीड रोल में अनन्या पांडे के भाई आहान पांडे नजर आए, जिनके अपोजिट बिग गर्ल्स डोंट क्राय फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा थीं। भले ही दोनों नए चेहरे हों, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस और केमिस्ट्री ने ऑडियंस को दीवाना बना दिया। पहले ही दिन सैयारा ने 20 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। थिएटर के अंदर का नजारा किसी कंसर्ट से कम नहीं था। लोग सीटों पर खड़े होकर ताली बजा रहे थे, नाच रहे थे और एक व्यक्ति ने तो उत्साह में अपनी शर्ट तक उतार दी।

थिएटर का नजारा

सोशल मीडिया पर थिएटर के अंदर का एक खास नजारा वायरल हो रहा है। इससे फिल्म की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद पॉजिटिव रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं तो मजाक उड़ाने गया था, लेकिन फिल्म ने दिल जीत लिया। वहीं किसी ने कहा कि मोहित सूरी ने रोमांस और इमोशन को दोबारा जिंदा कर दिया है। सबसे खास बात ये रही कि ये सब एक नॉर्मल थिएटर में हुआ, कोई स्पेशल स्क्रीनिंग नहीं थी।

सैयारा की सफलता

इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि दर्शकों का दिल जीतने के लिए सिर्फ बड़ी स्टारकास्ट नहीं, बल्कि ईमानदारी से किया गया काम और मजबूत कंटेंट भी काफी होता है। सैयारा की इस सफलता ने बॉलीवुड को यह नया संदेश दिया है कि दर्शक अब भी अच्छे सिनेमा को पहचानते और सराहते हैं। सिनेमाघर खुशी के मैदान बन गए हैं, जो फिल्म की सांस्कृतिक गूंज और युवा वर्ग के साथ इसके मजबूत कनेक्शन को दर्शाते हैं।

सैयारा का ओटीटी रिलीज

फिल्म मेकर्स ने फिल्म की थिएटर्स में स्क्रीनिंग के समय ही इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि इस फिल्म का ओटीटी पार्टनर नेटफ्लिक्स है। तो जाहिर है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी। बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज के ओटीटी पर रिलीज होने के पैटर्न को देखें तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर सितंबर के आखिर या अक्तूबर की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन