सैयारा ने पहले दिन छावा को पछाड़ा 
मनोरंजन

Saiyaara Collection: सैयारा ने पहले दिन छावा को पछाड़ा, बनी साल की नंबर 1 फिल्म

Saiyaara Box Office Collection: ‘सैयारा’ ने पहले ही दिन 17.96 करोड़ रुपये की कमाई कर चौंका दिया। बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के यह फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा के डेब्यू के साथ आई।

सोनाली झा

Saiyaara 1st Day Collection: साल 2025 में जहां बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक मेगा बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं, वहीं डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ ने अपने पहले ही दिन शानदार शुरुआत कर सबको चौंका दिया है। दो नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च करने वाली इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का ध्यान खींचा, बल्कि एडवांस बुकिंग और पहले दिन की कमाई के मामले में भी बड़ा रिकॉर्ड बना डाला।

फिल्म ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, सैयारा ने पहले दिन रात 9:05 बजे तक 17.96 करोड़ रुपये की कमाई की। खास बात यह है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 9.39 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है। इस फिल्म ने मोहित सूरी की पिछली सुपरहिट रोमांटिक म्यूजिकल फिल्मों जैसे आशिकी 2, एक विलेन और मर्डर 2 की यादें ताजा कर दी हैं।

सैयारा का बजट

हालांकि ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन बजट के अनुपात में ‘सैयारा’ ने कहीं अधिक प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। ‘छावा’ का बजट 130 करोड़ था और उसने पहले दिन 23.84% की कमाई की थी, जबकि ‘सैयारा’ का बजट 60 करोड़ है और उसने पहले दिन ही 29.33% का रिटर्न दिया है।

सैयारा ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

यशराज बैनर की यह फिल्म अब साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनने की ओर अग्रसर है। समीक्षकों के अनुसार, यदि इसी तरह दर्शकों का प्यार बरकरार रहा, तो ‘सैयारा’ कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की सैयारा ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सैयारा का क्रेज

सोशल मीडिया पर फिल्म ‘सैयारा’ का खूब तारीफ हो रही है। खासतौर पर अहान और अनीत की एक्टिंग ने लोगों का दिल छू लिया है। इसी के साथ फिल्म के बंपर ओपनिंग करने के भी चांसेस बढ़ गए हैं। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ओपनिंग डे पर ही धमा दी है। मोहित सूरी निर्देशित सैयारा का काफी क्रेज देखा जा रहा है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप