मनोरंजन

‘सैराट’ निर्देशक नागराज मंजुले और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने मिलाया हाथ, ‘मटका किंग’ सीरीज के लिए करेंगे काम

उज्वला धारपवार

मुंबई: प्रतिष्ठित मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले (Nagraj Manjule) सट्टेबाजी पर आधारित आगामी सीरीज़ ‘मटका किंग’ के लिए निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur ) के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मंजुले ने ‘फनड्राई’ और ‘सैराट’ जैसी फिल्मों के साथ फिल्म जगत में अपना एक मुकाम बनाया है। ‘मटका किंग’ 1960 और 1990 के दशक के बीच की कहानी है जो रतन खतरी की जिंदगी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। खतरी को भारत में सट्टेबाज़ी का संस्थापक माना जाता है और उसे ‘मटका किंग’ कहा जाता है।

मंजुले ने कहा कि वह आगामी सीरीज़ में ‘अनूठी कहानी’ बयां करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

मंजुले ने कहा कि वह इसके लिए सिद्धार्थ रॉय कूपर के साथ साझेदारी कर रहे हैं और उनके पास भी रचनात्मक दृष्टि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक ‘मटका किंग’ का उतना ही आनंद लेंगे जितना इसे बनाने में उन्हें मज़ा आ रहा है। (Bhasha)

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति