सायरा बानो और दिलीप कुमार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं

Dilip Kumar Death Anniversary: दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर सायरा बानो ने भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें याद किया। सायरा बानो ने लिखा कि दिलीप कुमार आज भी उनकी यादों में जिंदा हैं।

सोनाली झा

Saira Banu Emotional Post: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता दिलीप कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने भावुक अंदाज में उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा इमोशनल नोट शेयर करते हुए अपने जीवनसाथी के साथ बिताए अनमोल पलों को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने दिलीप कुमार के साथ अपनी कई दुर्लभ और पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जीवन कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होता, क्योंकि इंसान अपनी यादों में हमेशा जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि यादें समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं, बल्कि हर मुस्कान, हर नजर और हर शब्द को दोबारा जीवंत कर देती हैं। उन्होंने लिखा कि दिलीप कुमार उनके लिए ऐसी अनमोल यादों का खजाना छोड़ गए हैं, जिसके सहारे वह पूरी जिंदगी जी सकती हैं।

मेरे जीवन का सबसे मजबूत सहारा थे साहब

सायरा बानो ने 7 जुलाई 2021 को याद करते हुए कहा कि उस दिन दिलीप कुमार ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों को भी अलविदा कहा था, जो उनसे बेइंतहा प्यार करते थे। उन्होंने लिखा कि दुनिया उन्हें महान अभिनेता के रूप में जानती है, लेकिन उनके लिए वह जीवन का सबसे मजबूत सहारा थे। उनके जाने से जो खालीपन आया, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।

हमने सिर्फ साथ नहीं, एक संपूर्ण जीवन जिया

अपने वैवाहिक जीवन को याद करते हुए सायरा बानो ने लिखा कि उन्होंने और दिलीप कुमार ने सिर्फ एक साथ जिंदगी नहीं बिताई, बल्कि एक संपूर्ण, सम्मानपूर्ण और संतुष्ट जीवन जिया। उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार ने हमेशा उन्हें बराबरी का सम्मान दिया। उनके मुताबिक, दुनिया उन्हें महान अभिनेता के रूप में याद करेगी, लेकिन जो लोग उन्हें करीब से जानते थे, वे उन्हें एक दयालु, उदार, परोपकारी और सच्चे इंसान के रूप में कभी नहीं भूल पाएंगे।

फैंस भी हुए भावुक

सायरा बानो ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि समय बीतने के बावजूद दिलीप कुमार आज भी उनकी हर याद और हर एहसास में मौजूद हैं। उन्होंने खुद को खुशकिस्मत बताते हुए कहा कि उन्हें दिलीप कुमार का प्यार पाने और उन्हें जीवनसाथी के रूप में पाने का सौभाग्य मिला। दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 को 98 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां