सैफ अली खान और करीना कपूर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Kareena Kapoor Vacation: सैफ अली खान ने दिखाई ग्रीस की खूबसूरती, करीना कपूर के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Saif Kareena Romantic Photos: सैफ अली खान और करीना कपूर ग्रीस में फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। सैफ ने सनसेट के सामने रोमांटिक तस्वीरें, जेह की क्यूट फोटो और छुट्टियों की खास झलकियां शेयर की हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • सैफ अली खान और करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं।

  • सैफ ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

  • सनसेट वाली तस्वीर के साथ सैफ ने करीना के लिए रोमांटिक कैप्शन लिखा।

Kareena Kapoor Saif Ali Khan Greece Vacation: बॉलीवुड के पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी शानदार केमिस्ट्री और रोमांटिक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब सैफ ने अपनी इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें कहीं वह सनसेट के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं, तो कहीं पत्नी करीना और छोटे बेटे जेह के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। सैफ की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

मंगलवार को सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्रीस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक तस्वीर में वह खूबसूरत सनसेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि सनसेट तो मुख्य आकर्षण होना चाहिए था, लेकिन कोई मेरा ध्यान भटका रहा है। उनका यह इशारा पत्नी करीना कपूर की तरफ माना जा रहा है। एक दूसरी तस्वीर में सैफ एक साइनबोर्ड के सामने पोज देते दिखे, जिस पर 'सनसेट' लिखा हुआ है।

जेह के साथ भी शेयर की प्यारी तस्वीर

सैफ ने अपनी पोस्ट में परिवार के साथ बिताए खास पलों की झलक भी दिखाई। एक तस्वीर में वह करीना कपूर खान और छोटे बेटे जेह के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने जेह की एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वह बस में बैठे गहरी सोच में डूबे दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ सैफ ने लिखा कि मुझे ये तस्वीर बहुत पसंद है। आत्मचिंतन का एक दुर्लभ पल।

किताबें पढ़ने की भी दिखाई झलक

सैफ अली खान ने अपनी छुट्टियों के दौरान पढ़ी गई किताबों की तस्वीर भी शेयर की। वहीं, एक फोटो में करीना बीच पर बैठकर मैगजीन पढ़ती नजर आईं। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि दोनों को पढ़ना पसंद है, लेकिन उनकी पसंद के जॉनर अलग-अलग हैं।

सैफ ने बताया ग्रीस में क्या है सबसे खास

सैफ अली खान ने ग्रीस की खूबसूरती का जिक्र करते हुए बताया कि वहां के छोटे बीच, साफ पानी, लंबे लंच, सनसेट और चांदनी रात में तैराकी उन्हें बेहद पसंद है। उन्होंने इस ट्रिप को अपनी सबसे पसंदीदा छुट्टियों में से एक बताया। सैफ की इन तस्वीरों से साफ है कि कपल परिवार के साथ हर पल को खूब एंजॉय कर रहा है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद