सारा अली खान और शर्मिला टैगोर (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सैफ अली खान पर हमले का जिक्र करते हुए भावुक हुईं सारा, पॉडकास्ट में छलका मां शर्मिला टैगोर का दर्द

Sara Ali Khan Podcast: सारा और शर्मिला टैगोर सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सैफ पर हुए हमले को याद कर भावुक हो गईं। सारा ने सैफ पर हुए चाकू हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वह समय परिवार के लिए कठिन था।

सोनाली झा

Saif Ali Khan Attack: अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर एक पॉडकास्ट में सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर इमोशनल होती नजर आईं। दोनों सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में एक साथ शामिल हुईं, जहां परिवार, रिश्तों और मुश्किल दौर पर खुलकर बातचीत हुई। पॉडकास्ट के दौरान सोहा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर और भतीजी सारा से पूछा कि उन्होंने एक-दूसरे से क्या सीखा है।

इस सवाल पर शर्मिला टैगोर ने सारा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सारा बेहद मिलनसार हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक सीमाएं बनाकर रखती हैं। उनके अंदर समझदारी और संतुलन है, जो आज के दौर में बहुत जरूरी है। शर्मिला ने सारा के सेंस ऑफ ह्यूमर और सोशल मीडिया पर लिखे जाने वाले उनके क्रिएटिव इंस्टाग्राम कैप्शन की भी सराहना की।

शर्मिला टैगोर ने की सारा की तारीफ

वहीं सारा अली खान ने इस बातचीत को हल्के-फुल्के अंदाज में आगे बढ़ाते हुए बताया कि उनके राइम वाले कैप्शन को दादी प्यार से लिमरिक्स कहती हैं। इस पर शर्मिला ने कहा कि सारा इस टैलेंट में काफी अच्छी हैं और यह उनकी अलग पहचान बन चुका है। लेकिन बातचीत का सबसे भावुक हिस्सा तब आया, जब सारा ने अपने पिता सैफ अली खान पर जनवरी में हुए हमले का जिक्र किया।

सारा अली खान ने कही ये बात

सारा ने कहा कि साल की शुरुआत उनके लिए बेहद कठिन रही। उस वक्त पूरा परिवार एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़ा रहा। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में उन्होंने अपनी दादी शर्मिला टैगोर से बहुत कुछ सीखा। सारा ने कहा कि मैंने देखा कि बड़ी अंबा ने कितनी शांति और गरिमा के साथ उस हालात को संभाला। बिना घबराए, बिना टूटे, उन्होंने हर चीज का सामना किया। यह मेरे लिए एक बड़ी सीख थी कि मुश्किल वक्त में भी इंसान को खुद को संभालकर रखना चाहिए।

सैफ अली खान की घटना

गौरतलब है कि जनवरी में मुंबई स्थित अपने घर में लूट की कोशिश के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और सर्जरी करानी पड़ी थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था। बातचीत के अंत में शर्मिला टैगोर ने सारा की प्रोफेशनलिज्म की भी तारीफ की और कहा कि फिल्मी परिवार से होने के बावजूद सारा का अनुशासन और विनम्र स्वभाव उन्हें बेहद पसंद है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नवीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज