सचिन तेंदुलकर और रणवीर सिंह (सौ. ANI)
मनोरंजन

फिल्म 83 में कपिल देव का रोल देखकर हैरान हुए सचिन तेंदुलकर, एक्टर को दिया मैदान पर गेंदबाजी का न्योता

Sachin Tendulkar Praises Ranveer Singh: सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की फिल्म 83 में कपिल देव के उनके रोल की जमकर तारीफ की। साथ ही सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह को गेंदबाजी करने का न्योता दिया।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • सचिन ने रणवीर की 83 में कपिल देव के रोल की तारीफ की

  • बोले- अच्छे क्रिकेटर बन सकते हो, रणवीर को दिया गेंदबाजी का न्योता

  • सचिन ने रणवीर को दिया गेंदबाजी करने का न्योता

Sachin Tendulkar Praises Ranveer Singh for Kapil Dev Role: फिल्म धुरंधर में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले रणवीर सिंह की पूरी दुनिया फैन बन गई है। हालांकि फिलहाल उनकी धुरंधर फिल्म से ज्यादा 83 में उनकी कपिल देव के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है।

हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के दौरान क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रणवीर सिंह की तारीफ की है। उन्होंने रणवीर सिंह के कपिल देव के रोल को लेकर बड़ी बात कही, जिसके बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं था।

सचिन के जवाब से क्लिनबोल्ड हुए रणवीर

इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रणवीर ने सचिन तेंदुलकर से काफी इंटरेस्टिंग सवाल किया। रणवीर ने पूछा कि अगर हम दोनों अपनी भूमिकाएं बदल लें, तो आपके हिसाब से कौन अच्छा क्रिकेटर बनेगा और कौन अच्छा अभिनेता?

जिसका जवाब सचिन तेंदुलकर ने काफी मजेदार तरीके से दिया। सचिन ने कहा कि यह तो गुगली हो गई। फिल्म में आप तेज गेंदबाजी कर रहे थे, है ना? लेकिन मैं मज़ाक नहीं कर रहा हूं। आपने अपना किरदार बिल्कुल सही तरीके से निभाया था।

कपिल देव के रोल में रणवीर को देखकर क्या बोले सचिन?

इसके बाद सचिन तेंदुलकर 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादों में खो गए। उन्होंने बताया कि रणवीर सिंह को कपिल देव के किरदार में देखकर उन्हें ऐसा लगा, जैसे वह सचमुच क्रिकेट के मैदान पर खेल रहे हों। सचिन ने कहा कि हम कपिल पाजी को खेलते हुए देखकर बड़े हुए हैं। मैं कह सकता हूं कि आप एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते हैं, क्योंकि मैं 1983 वर्ल्ड कप की बात कर रहा हूं, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। वहीं से मेरा सफर भी शुरू हुआ था। इसलिए मुझे लगता है कि यह काम आप कर सकते हैं।

क्रिकेट और एक्टिंग के बीच सचिन ने बताया दिलचस्प रिश्ता

सचिन तेंदुलकर की इस तारीफ से रणवीर काफी खुश नजर आए। सचिन ने उन्हें क्रिकेट के मैदान पर आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि कभी ग्राउंड पर आओ और मेरे लिए गेंदबाजी करो। वहीं, रणवीर के सवाल के दूसरे हिस्से का जवाब देते हुए सचिन ने क्रिकेटरों और एक्टिंग के बीच भी दिलचस्प रिश्ता बताया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि क्रिकेटर मैदान पर भी कई बार एक्टिंग करते हैं। इसके अलावा कई क्रिकेटर फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हरभजन सिंह, एस. श्रीसंत और इरफान पठान का जिक्र किया।

साल 2021 में रिलीज हुई थी फिल्म 83

आपको बता दें कि फिल्म 83 साल 2021 में रिलीज हुई थी। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी, जबकि दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाया था। फिल्म की कहानी इंडियन क्रिकेट टीम की 1983 में पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की ऐतिहासिक घटना पर आधारित थी। इस फिल्म को दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी और साजिद नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।

बंगाल की BJP विधायक रेखा पात्रा की हालत गंभीर, अस्पताल में वेंटिलेटर पर; शरीर में मिला कीटनाशक का जहर

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!