सबा खान ने अपनी भाभी करीना को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनदेखी तस्वीरें 
मनोरंजन

Saba Ali Khan: बेबो पर जान छिड़कती हैं ननद सबा खान, करीना के बर्थडे पर खास अंदाज में किया विश

Kareena Kapoor Birthday: ननद सबा पटौदी ने भाभी करीना कपूर को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी है। बेबो के नीम उन्होंने खास संदेश लिखा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Kareena Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर रविवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनकी ननद सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने बेबो के लिए एक खास संदेश लिखा है।

सबा खान ने पोस्त के साथ करीना और अपनी कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं। सबा खान पटौदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "बेबो, तुम्हारे साथ बिताए हर लम्हे मेरे लिए बेहद खास हैं… हमारी प्यारी सेल्फी, मेरे द्वारा खींची गई तस्वीरें, भाई या मां के साथ तुम्हारे खूबसूरत पल, बच्चों के साथ बिताया समय और परिवार के साथ बिताए खास पल—ईद, दिवाली, जन्मदिन या कोई और त्योहार। तुम हर चीज को खास बना देती हो।"

जल्दी ही मुलाकात होगी

उन्होंने आगे करीना की तारीफ करते हुए लिखा, "तुम खुद इतनी चमकदार हो कि तुम्हें किसी साड़ी की चमक की ज़रूरत नहीं है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, तुम वाकई कमाल हो! जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जल्दी ही मुलाकात होगी। ढेर सारा प्यार!"

तस्वीरों से साझा की पुरानी यादें 

इस पोस्ट में सबा खान ने करीना कपूर के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, इनमें से एक करीना की शादी से पहले की है। इसमें सैफ, करीना और सबा साथ खड़े दिख रहे हैं। एक तस्वीर में करीना के ससुर मंसूर अली पटौदी खान भी दिख रहे हैं। एक फोटो में सबा करीना का इंटरव्यू भी लेती दिखाई दे रही हैं।

करीना का करियर 

करीना ने 'रिफ्यूजी', 'कभी खुशी कभी गम', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'जब वी मेट', और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उन्होंने सैफ अली खान को शादी से पहले करीब 5 साल तक डेट किया था। दोनों की शादी 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में एक निजी समारोह में हुई थी। इस कपल के दो प्यारे बेटे हैं, जेह और तैमूर। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर बहुत जल्द फिल्म 'दायरा' में दिखाई देंगी। मेघना गुलजार इसकी निर्देशक हैं। इस फिल्म में करीना के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।

EndFragment

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट