ज्योति मल्होत्रा पर रूपाली गांगुली का बड़ा बयान 
मनोरंजन

ज्योति मल्होत्रा पर रूपाली गांगुली का बड़ा बयान, बोलीं- देशद्रोहियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए

रूपाली गांगुली ने ज्योति मल्होत्रा के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है।

सोनाली झा

मुंबई: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने एक बार फिर देश से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। इस बार उन्होंने ज्योति मल्होत्रा के मामले पर प्रतिक्रिया दी है, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। यह मामला सामने आने के बाद पूरे देश में चिंता की लहर दौड़ गई है और अब इस पर रूपाली गांगुली का कड़ा बयान सामने आया है।

अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है। पहले तो वो अमन की आशा की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। ना जाने ऐसे कितने लोग हैं, जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए।

रूपाली का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं और देशद्रोह के मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देश में गद्दारों की कमी नहीं है। ये लोग देश की शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।

वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए मौत की सजा होनी चाहिए।

रूपाली गांगुली सिर्फ एक सशक्त अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक सजग नागरिक के रूप में भी जानी जाती हैं। वह अपने शो ‘अनुपमा’ के जरिए समाजिक मुद्दों पर संदेश देती रही हैं और वास्तविक जीवन में भी सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। इससे पहले भी रूपाली ने तुर्किये के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अपील की थी।

रूपाली गांगुली ने लिखा था कि क्या हम सभी प्लीज तुर्किये के लिए अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं? यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स/इन्फ्लुएंसर्स/यात्रियों से अनुरोध है। भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं। रूपाली का यह रुख दर्शाता है कि वह सिर्फ परदे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी देशभक्ति को सर्वोपरि मानती हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट