रुपाली गांगुली, फवाद खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'आपका हिंदी फिल्मों में काम करना भी शर्मनाक था', Operation Sindoor पर फवाद खान की टिप्पणी पर भड़कीं रुपाली गांगुली

इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव का मौहाल है। जहां ऑपरेशन सिंदूर की फिल्म सितारे तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं पाक एक्टर फवाद खान ने ऑपरेशन सिंदूर को गलत बताया था। ऐसे में रुपाली गांगुली ने उन्हें करारा जवाब दिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। हाल ही में इस हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने आतंकियों को करारा जवाब दिया है। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सरकार और वहां के फिल्मी कलाकारों में बेचैनी देखी जा रही है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने इस ऑपरेशन को "शर्मनाक" बताते हुए आलोचना की थी। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर लोग खूब खरीखोटी सुना रहे हैं।

दरअसल, अब इस मामले में टीवी सीरियल 'अनुपमा' की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। रुपाली ने अपने बेबाक अंदाज़ में एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें फवाद खान को करारा जवाब देते हुए कहा कि "जितना शर्मनाक आपको ऑपरेशन सिंदूर लग रहा है, उतना ही शर्मनाक आपका हमारी हिंदी फिल्मों में काम करना भी था।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना कर रहे हैं।

रुपाली ने फवाद को लगाई फटकार  हालांकि, रुपाली यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी की खुलकर सराहना की और कहा कि ऐसे ऑपरेशन हमारे देश की रक्षा और सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन लगाने के फैसले का भी स्वागत किया। अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मोदी सरकार को सलाम, जिन्होंने पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग पर प्रतिबंध लगाकर डिजिटल सीमा की सुरक्षा का कदम उठाया है।"

22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था अटैक

आपको बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए अटैक में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। जिसके बाद भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी हस्तियों के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इनमें फवाद खान, माहिरा खान, हनिया आमिर, आतिफ असलम समेत कई सितारे शामिल हैं। वहीं फवाद खान लगभग 9 साल बाद फिल्म अबीर गुलाल से बॉलीवुड में वापसी करने वाले थे, जिसमें उनके साथ वाणी कपूर नजर आ रही थीं। लेकिन इसे भारत में रिलीज करने पर बैन लगा दिया गया है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट