पति पत्नी और पंगा में दिखी रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री 
मनोरंजन

पति पत्नी और पंगा में दिखी रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला की केमिस्ट्री, सोशल मीडिया पर छाए कपल

Rubina Dilaik-Abhinav Shukla Chemistry: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला पति पत्नी और पंगा में अपनी प्यारी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में रुबीना ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की।

सोनाली झा

Pati Patni Aur Panga: टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति अभिनव शुक्ला संग कुछ फोटोज शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फैंस ने उनकी इस प्यारी जोड़ी को नया नाम रुबिनव दिया हैं। दरअसल, रुबीना इन दिनों अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। माना जा रहा है कि जो फोटोज उन्होंने पोस्ट की हैं, वे इसी शो के सेट से हैं।

रुबीना ने मिनिमल मेकअप के साथ लाइट पर्पल कलर की आउटफिट पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुले बाल और वाइट शूज़ ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। वहीं, अभिनव कैज़ुअल लुक में उनके साथ पोज देते नजर आए। रुबीना ने फोटोज के कैप्शन में मजाकिया अंदाज़ अपनाते हुए लिखा कि ये मेरा पति, मैं इसकी पंगा मेरा मतलब है पत्नी।

फैंस का रिएक्शन

रुबीना दिलैक का यह अंदाज फैंस को खूब भाया और कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफें की गईं। किसी ने लिखा कि आप दोनों की जोड़ी बेस्ट है, तो किसी ने शुभकामनाओं के साथ लिखा कि दोनों को किसी की नजर न लगे। कई फैंस ने हैशटैग लगाते हुए उन्हें ‘बेस्ट कपल’ बताया। रुबीना और अभिनव की शादी 21 जून 2018 को शिमला में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही वे जुड़वा बेटियों के माता-पिता बने।

रुबीना और अभिनव ने कही ये बात

हाल ही में एक इंटरव्यू में रुबीना और अभिनव ने माना था कि पेरेंटहुड के बाद वे एक-दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में ‘पति पत्नी और पंगा’ शो उनके लिए रिलेशनशिप को मजबूत करने और मस्ती करने का शानदार मौका है। रुबीना और अभिनव का मजाकिया अंदाज और प्यारी केमिस्ट्री फैंस के बीच अभी से चर्चा का विषय बन गया है। शो में रुबीना और अभिनव के अलावा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई और कपल्स भी नजर आ रहे हैं।

पति पत्नी और पंगा के कास्ट

पति पत्नी और पंगा में हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी, सुदेश लहरी और ममता लहरी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद जैसे नाम शामिल हैं। ‘पति पत्नी और पंगा’ की शुरुआत 2 अगस्त से हुई है और इसे सोनाली बेंद्रे और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं। शो में सभी कपल्स को अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं, जिनसे उनकी बॉन्डिंग, समझ और टीमवर्क को परखा जाता है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?