साउथ स्टार विशाल ने रचाई सगाई, साई धनशिका बनीं जीवनसंगिनी, फोटोज हुई वायरल

Vishal and Sai Dhanshika Engagement Photos: विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए दी, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
साउथ स्टार विशाल ने रचाई सगाई, साई धनशिका बनीं जीवनसंगिनी, फोटोज हुई वायरल
विशाल और साई धनशिका ने रचाई सगाई
Updated on

Vishal and Sai Dhanshika got Engaged: साउथ इंडियन फिल्मों के मशहूर एक्टर विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका से सगाई कर ली है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए दी। जैसे ही यह खबर सामने आई, उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग बधाई संदेशों से सोशल मीडिया भरने लगे। दरअसल, इसी साल मई में विशाल और धनशिका ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था और यह भी बताया था कि वे जल्द शादी करेंगे।

विशाल, साई धनशिका से 12 साल बड़े हैं। अपने रिलेशन को पब्लिक करने के बाद से ही दोनों की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। विशाल ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया के कोने-कोने से लोग मुझे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहे हैं। इसके लिए दिल से धन्यवाद। आज मुझे खुशी है कि मैं आप सबको अपनी सगाई के बारे में बता रहा हूं। हमेशा की तरह आपके आशीर्वाद की कामना करता हूं।

विशाल और धनशिका की फोटोज

सगाई की फोटोज में विशाल और धनशिका अपने परिवार के साथ नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में विशाल ने अपनी अंगूठी को भी फ्लॉन्ट किया है। तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी लोग शुभकामनाओं और प्यार से भर रहे हैं। धनशिका और विशाल की दोस्ती काफी पुरानी है। जब दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म किया था, तो साई धनशिका ने बताया था कि वह विशाल को 15 साल से जानती हैं और मुश्किल हालातों में उन्होंने हमेशा उनका साथ दिया।

विशाल की अपकमिंग फिल्म

विशाल ने कहा था कि उन्हें साई को पार्टनर के रूप में पाकर बहुत खुशी है और इसके लिए वह ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। फिलहाल शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि शादी समारोह भी सगाई की तरह बेहद प्राइवेट होगा और इसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। विशाल इन दिनों अपनी 35वीं फिल्म ‘मगुडम’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन रवि अरासु कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com